संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

ठंड के दौरान अपराध नियंत्रण को ले एसपी ने उठाया कदम सभी थानाध्यक्षों से चिह्नित स्थानों की मांगी सूची समस्तीपुर : ठंड के मौसम में आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसने की नीयत से पुलिस महकमा चौकस हो रहा है. इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने जिले के उन तमाम स्थानों की सूची तलब […]
विज्ञापन
ठंड के दौरान अपराध नियंत्रण को ले एसपी ने उठाया कदम
सभी थानाध्यक्षों से चिह्नित स्थानों की मांगी सूची
समस्तीपुर : ठंड के मौसम में आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसने की नीयत से पुलिस महकमा चौकस हो रहा है. इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने जिले के उन तमाम स्थानों की सूची तलब की है जो अपराध की दृष्टि से संवेदनशील हो सकते हैं.
पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को ऐसे स्थलों और चौक चौराहों को चिह्नित करते हुए एक सप्ताह के अंदर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. ताकि इन स्थानों को सीसीटीवी कैमरे की जद में रखा जा सके. एसपी ने अपराध पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्र में थानाध्यक्षों को आभूषण दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों, एटीएम, बाजार हाट समेत अन्य स्थलों पर विशेष कर रात में निगरानी के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों की तैनाती करने का निर्देश दिया है.
इस कार्रवाई की रिपोटिंग थाना की दैनिकी में दर्ज करने को कहा है ताकि इसकी जानकारी मिलती रहे कि संबंधित स्थल पर कौन से पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात थे.
एसपी ने अपने निर्देश में कहा है कि अपराध नियंत्रण को लेकर उठाये जाने वाले कदम में किसी तरह की लापरवाही बरते जाने पर थानाध्यक्ष को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जायेगा. इसके साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि ठंड के दौरान अपने क्षेत्र के सभी थानों पर पैनी नजर रखेंगे. पूरी मुस्तैदी के साथ रात्रि गश्ती करते हुए थानाध्यक्षों को सजग रखने का भी निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










