ePaper

बागमती नदी में नाव पलटने से दो दर्जन डूबे, तीन महिलाओं की मौत, वीडियो

Updated at : 05 Nov 2017 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
बागमती नदी में नाव पलटने से दो दर्जन डूबे, तीन महिलाओं की मौत, वीडियो

समस्तीपुर :बागमती नदी में नाव पलटने से नाव पर सवार दो दर्जन लोग नदी में डूब गये. इस हादसे में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि नाव पर सवार लोग मवेशी का चारा लाने और खेतों में काम करने जा रहे थे. जानकारी में मुताबिक, जिले के शिवाजी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर :बागमती नदी में नाव पलटने से नाव पर सवार दो दर्जन लोग नदी में डूब गये. इस हादसे में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि नाव पर सवार लोग मवेशी का चारा लाने और खेतों में काम करने जा रहे थे.

जानकारी में मुताबिक, जिले के शिवाजी नगर प्रखंड के मधुरापुर स्थित धर्मपुर घाट पर रविवार की सुबह बागमती नदी में हुई नाव दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग डूब गये. ग्रामीणों की मदद से अब तक आठ लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है. वहीं, इस हादसे में तीन महिलाओ की मौत हो गयी है. डूबने से बचाये गये पांच का इलाज पीएचसी में चल रहा है. अन्य डूबे लोगों की तलाश की जा रही है.

घटना सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन भी बचाव कार्य मे जुट गया है. बताया जा रहा है कि नाव करीब 30 लोग लोग सवार थे. नाव सवार लोग मवेशी का चारा लाने और खेतों में काम करने जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. मृतकों की शिनाख्त फिलहाल नहीं की जा सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन