195 कार्टन विदेशी शराब जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2017 11:20 AM (IST)
विज्ञापन

खानपुर : स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात समस्तीपुर बहेड़ी मुख्य पथ के गुदारघाट बागमती नदी बांध किनारे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से 195 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है. बताया गया है कि थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत गुदारघाट […]
विज्ञापन
खानपुर : स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात समस्तीपुर बहेड़ी मुख्य पथ के गुदारघाट बागमती नदी बांध किनारे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से 195 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है.
बताया गया है कि थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत गुदारघाट तीन बट्टी के पास समस्तीपुर बहेड़ी मुख्य पथ पर शनिवार की रात गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान एक ट्रक तेजी से समस्तीपुर की ओर से आ रहा था, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया. इसके बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया. पुलिस को पीछा करते देख ट्रक चालक ने ट्रक की गति बढ़ा दी. इससे गुदारघाट बागमती बांध के किनारे लगे पेड़ से टकरा गयी. इसके बाद चालक वाहन छोड़ करफरार हो गया.
थानाध्यक्ष ट्रक संख्या पीबी 02 सीआर 4338 को जब्त कर थाना लाये. त्रिपाल व पन्नी से ढके ट्रक की जांच के क्रम में साइकिल फ्रेम, टायर, कूट के बक्सा में पैक साइकिल के पार्ट-पुर्जे के नीचे हरियाणा व पंजाब निर्मित आरएस कंपनी के रॉयल चैलेंज विदेशी शराब 195 कार्टन बरामद किया गया.
इसमें कुल 5760 बोतल शराब मिली. थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के क्रम में उसकी पहचान मधुटोल निवासी दुखीचंद्र महतो के पुत्र कमलेश कुमार व दूसरे की पहचान चकवाखर के विजय कुमार महतो उर्फ झुनझुन के रूप में हुई है. तीसरे की पहचान मधुटोल के ओमप्रकाश महतो के रूप में की गयी है. उसे सोमवार को जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










