शादी के लिए खरीदने गया था कपड़ा, लौटा शव

Published at :28 Sep 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
शादी के लिए खरीदने गया था कपड़ा, लौटा शव

सरायरंजन : थाना क्षेत्र के गंगसारा निवासी मो निसार अपने दोस्त की बहन की शादी के लिए कपड़ा खरीदने कोलकता गया था. उसे क्या पता था कि वह खुद के लिए कफन लेकर आयेगा. 24 सितंबर को कोलकता से लौटने के क्रम में दुर्गापुर से पीछे बंडाल के पास ट्रेन से गिर जाने से उसकी […]

विज्ञापन

सरायरंजन : थाना क्षेत्र के गंगसारा निवासी मो निसार अपने दोस्त की बहन की शादी के लिए कपड़ा खरीदने कोलकता गया था. उसे क्या पता था कि वह खुद के लिए कफन लेकर आयेगा. 24 सितंबर को कोलकता से लौटने के क्रम में दुर्गापुर से पीछे बंडाल के पास ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौत हो गयी. मंगलवार की रात उसकी लाश पहुंचते के साथ ही लोगों का चित्कार फैल गया.

दो भाई दो बहन में सबसे बड़े मो निसार के मौत से घर के लोग सदमे में हैं. उसके मौत को अभी भी सच नहीं मान रहे हैं. माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है. घर का चिराग खो जाने के बाद लोग गहरे सदमे में है. जिला पार्षद हरेराम सहनी व पंसस अरुण गिरि ने शोक संवेदना प्रकट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन