30 लाख के अंदर मिलती हैं ये दमदार 4x4 SUVs, देखिए कौन-कौन सी हैं

Force Gorkha (Photo: Force)
भारत में अब 30 लाख रुपये के अंदर भी ऐसी 4x4 SUVs मिल रही हैं जो ऑफ-रोडिंग में दमदार परफॉर्म करती हैं. Jimny से लेकर Thar, Gurkha, Scorpio N और Harrier EV तक हर गाड़ी अलग पावर और फीचर्स के साथ आती हैं. आइए देखते हैं इनमें क्या खास है.
पिछले कुछ सालों में भारत में ऐसे दमदार और किफायती SUVs की भरमार हो गई है, जो मुश्किल रास्तों पर भी शानदार परफॉर्म करती हैं. अब बेहतरीन 4WD SUV खरीदने के लिए जेब पर भारी बोझ डालने की जरूरत नहीं है. खास बात यह है कि ये SUVs सिर्फ ऑफ-रोडिंग में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की ड्राइविंग में भी आराम, फीचर्स और शानदार एक्सपीरियंस देती हैं.
ऐसे में अगर आपका बजट 30 लाख रुपये तक है और आप एक ऐसी SUV चाहते हैं जो पक्की सड़कों से लेकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों को आसानी से पार कर सके, तो यह लिस्ट आपके लिए है. आइए देखते हैं.
Maruti Jimny
Maruti Jimny की कीमत 12.76 लाख रुपये की शुरु होती है. यह फिलहाल भारत की सबसे किफायती 4×4 ऑफ-रोडर है. Jimny की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 4×4 सिस्टम स्टैंडर्ड मिलता है. Suzuki का AllGrip Pro सिस्टम आपको जरूरत के हिसाब से 2WD High, 4WD High और 4WD Low मोड के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा देता है.
Mahindra Thar
महिंद्रा थार में आपको 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. दोनों ही वेरिएंट में 4×4 सिस्टम दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹15.20 लाख से शुरू होती है. इसमें लो-रेंज गियरबॉक्स मिलता है, जो ऊंची-नीची पहाड़ियों और खराब रास्तों पर कंट्रोल को और बेहतर बना देता है. ये SUV 650 मिमी तक पानी पार कर सकती है, और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 226 मिमी है.
Force Gurkha 3-door
इसकी कीमत करीब ₹16.75 लाख है और ये सिर्फ एक ही वेरिएंट में आती है. इंजन की बात करें तो इसमें 2.6-लीटर का Mercedes-sourced डीजल इंजन मिलता है, जो 140hp की पावर और 320Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ आपको स्टैंडर्ड 4×4 सिस्टम मिलता है, और खास बात ये है कि इसमें फ्रंट और रियर दोनों तरफ मैन्युअल डिफरेंशियल लॉक दिए गए हैं. इसमें 233mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.
Mahindra Scorpio N
इस एसयूवी में 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिर्फ डीजल इंजन के साथ मिलता है और ये बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी हुई है. 4WD का ऑप्शन आपको सिर्फ मिड वेरिएंट Z4 और टॉप वेरिएंट Z8 और Z8L में मिलता है. टॉप वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 4WD का ऑप्शन भी दिया गया है.
इसका 4×4 सिस्टम काफी एडवांस है. इसमें लो-रेंज गियरबॉक्स, ब्रेक-लॉकिंग डिफरेंशियल और मैकेनिकल लॉकिंग डिफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही, एक रोटरी डायल के जरिए अलग-अलग टेरेन मोड्स चुनने का ऑप्शन भी मिलता है. इसमें लगभग 500 मिमी तक पानी में चलने की क्षमता बताई गई है.
Tata Harrier EV QWD
Tata Harrier EV अपने सेगमेंट में काफी अलग पहचान बनाती है, क्योंकि यह ₹30 लाख से कम कीमत वाली इकलौती इलेक्ट्रिक SUV है जिसमें आपको फुल 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) मिलता है. ये सेटअप इसलिए संभव हुआ है क्योंकि इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं. एक आगे वाले एक्सल पर और दूसरा पीछे वाले पर. हालांकि, यह हाई-एंड फीचर सिर्फ इसके टॉप वेरिएंट Empowered ट्रिम में मिलता है, वो भी 75kWh बैटरी के साथ.
दोनों मोटर्स मिलकर 313hp की ताकत और 540Nm का जबरदस्त टॉर्क देते हैं. इसमें Off-Road Assist मिलता है, जो एक तरह का ऑफ-रोड क्रूज कंट्रोल है और आपको सिर्फ 5 km/h तक की स्पीड सेट करने की सुविधा देता है.
यह भी पढ़ें: फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट हैं ये 5 किफायती 7-सीटर कार्स, कीमत ₹5.65 लाख से शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










