आज खुलेगा माता दुर्गा का पट शारदीय नवरात्र. बेल निमंत्रण के साथ सप्तमी पूजा की तैयारी शुरू

समस्तीपुर : शारदीय नवरात्र के छठे दिन माता के स्वरूप मां कत्यायनी की पूजा-अर्चना की गयी. सप्तशती के पाठ से मंदिर गूंजायमान थे. धूप दीप व नाना प्रकार के भोग माता को समर्पित कर भक्तगण सुख समृद्धि की याचना की. शाम को शंखा, ढोल, नगारे के गूंज के बीच भक्तगण बेल निमंत्रण के लिये बेल […]
समस्तीपुर : शारदीय नवरात्र के छठे दिन माता के स्वरूप मां कत्यायनी की पूजा-अर्चना की गयी. सप्तशती के पाठ से मंदिर गूंजायमान थे. धूप दीप व नाना प्रकार के भोग माता को समर्पित कर भक्तगण सुख समृद्धि की याचना की. शाम को शंखा, ढोल, नगारे के गूंज के बीच भक्तगण बेल निमंत्रण के लिये बेल वृक्ष के पास पहुंचे. जहां रोली व सिंदूर से बेल का न्योता दिया गया. पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच बेल निमंत्रण देकर जोड़ा बेल को सप्तमी पूजा के लिये आमंत्रित किया गया.
इसके साथ ही सप्तमी पूजा को लेकर तैयारियों की शुरुआत भी कर दी गयी. माता की नेत्र पूजा के साथ ही सप्तमी को मंदिरों के कपाट खुल जायेंगे. बंगला समुदाय स्थित दुर्गा बाड़ी में माता का कपाट मंगलवार को खोल दिया गया. इससे पहले माता की विशेष आरती में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए. बुधवार को माता के कालरात्री के स्वरूप की पूजा-अर्चना की जायेगी. माता की पूजा-अर्चना के साथ ही अब मेला भी रफ्तार पकड़ने लगा हैं. छोटे बच्चे सुबह सबेरे माता के दर्शन के साथ ही मेला का भी आनंद उठा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










