पुलिस को मिले 34 वाहन चालक

Published at :27 Sep 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को मिले 34 वाहन चालक

समस्तीपुर : जिला पुलिस केंद्र में 34 चालकों की पोस्टिंग की गयी है. दो दिनों के अंदर इन्हें जिले के सभी थानों में भेज दिया जायेगा. जानकारी मिली है कि बिहार सरकार की ओर से बहाल किये गये चालकों में से कुल 34 ड्राइवरों की पोस्टिंग समस्तीपुर जिला के लिए की गयी है. बता दें […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला पुलिस केंद्र में 34 चालकों की पोस्टिंग की गयी है. दो दिनों के अंदर इन्हें जिले के सभी थानों में भेज दिया जायेगा. जानकारी मिली है कि बिहार सरकार की ओर से बहाल किये गये चालकों में से कुल 34 ड्राइवरों की पोस्टिंग समस्तीपुर जिला के लिए की गयी है. बता दें कि अर्से से जिलों के विभिन्न थानों में चालक नहीं थे. इसके कारण थानाध्यक्षों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. किसी भी घटना के बाद मौके पर पहुंचने के लिए थाने की पुलिस को चालकों की तलाश करनी पड़ती थी.

ऐसे में काफी समय गुजर जाता था. मौका ए वारदात पर पहुंचने में होने वाली देर को लेकर भी पुलिस को आमजनों से फजीहत झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा. अब चालक थानों में ही उपलब्ध रहेंगे. आदेश मिलते ही तत्काल उनका उपयोग किया जा सकेगा. इससे जहां पुलिस चौकसी में तेजी आयेगी. थानाध्यक्षों को निजी चालक के लिए खुद की जेब से राशि नहीं लगानी होगी. बता दें कि साल दर साल थानों से चालकों के सेवानिवृत्त होने के कारण करीब करीब जिले के सभी थानों में चालक नहीं थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन