CBSE की वेबसाइट देखिए, जानिए क्या इस हफ्ते आएगा 12वीं का रिजल्ट
एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर
CBSE Board 12th Result 2026: CBSE बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है. CBSE ने भी 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब ऐसे में 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार है.
CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट का सभी को इंतजार है. इस साल करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. ऐसे में इन सभी स्टूडेंट्स को जानना है कि रिजल्ट कहां और कब तक आएगा.
कब आएगा CBSE Board 12वीं रिजल्ट?
CBSE बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है. इस बार सभी बोर्ड ने 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट समय से पहले जारी किया है. CBSE ने भी 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में अब सभी की नजर 12वीं कक्षा के रिजल्ट पर है. आमतौर पर पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो मई के दूसरे सप्ताह या तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाता रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा. हालांकि, अभी तक CBSE की ओर से इस संबंध में कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है. CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है.

कहां देखें CBSE Board 12th Result?
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
कैसे देखें CBSE Board 12th Result 2026?
- सबसे पहले CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- यहां होमपेज पर CBSE Board 12th Result 2026 की लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID अपलोड करें.
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
DigiLocker पर कैसे देखें CBSE Board 12वीं रिजल्ट?
छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
- digilocker.gov.in पर जाएं
- लॉगिन/साइन अप करें
- अगर पहले से अकाउंट है तो मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें
- नया यूजर है तो Sign Up करके अकाउंट बनाएं
- CBSE सेक्शन पर जाएं
- होमपेज पर Education या CBSE सेक्शन चुनें
- Class 12 Marksheet लिंक चुनें
18 लाख के करीब स्टूडेंट्स हुए थे शामिल
इस साल करीब 18.5 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 10 लाख से अधिक लड़के और लगभग 8 लाख से ज्यादा लड़कियां शामिल थीं, जो साइंस, कॉमर्स, और आर्ट्स में शमिल हुए थे.
कब हुई थी CBSE Board 12th परीक्षा?
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 9-10 अप्रैल 2026 तक चली थीं. सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे की शिफ्ट में आयोजित की गई थीं.
यह भी पढ़ें- आने वाला है झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










