शॉपिंग फेस्टिवल को लेकर बाजार में दिखी चमक-दमक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा को देखते हुए शहर के बाजारों में रौनक आ गयी है. छोटे व बड़े दुकानदार ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह तरह के ऑफर दे रहे हैं. मोहनपुर रोड स्थित चांदना ऑटो सेंटर, सान्या होंडा गुदरी बाजार स्थित माधुरी आभूषण गणेश चौक स्थित बैट्री प्वाइंट दलसिंहसराय स्थित शकुंतला […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा को देखते हुए शहर के बाजारों में रौनक आ गयी है. छोटे व बड़े दुकानदार ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह तरह के ऑफर दे रहे हैं. मोहनपुर रोड स्थित चांदना ऑटो सेंटर, सान्या होंडा गुदरी बाजार स्थित माधुरी आभूषण गणेश चौक स्थित बैट्री प्वाइंट दलसिंहसराय स्थित शकुंतला टीवीएस,सोनी अलंकार ज्वेलर्स रोसड़ा बाजार स्थित लखोटिया वस्त्रालय में ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के ऑफर लाये गये हैं.
चांदना ऑटो सेंटर में प्रत्येक ट्रैक्टर पर एलइडी : मोहनपुर रोड स्थ्ति चांदना ऑटो सेंटर में प्रत्येक गाड़ी की खरीद पर ग्राहकों को सुनिश्चित उपहार दिया जा रहा है. ग्राहकों को प्रत्येक ट्रैक्टर की खरीद पर एलइडी टीवी उपहार स्वरूप दिया जा रहा है. यह स्कीम सिर्फ मॉडल संख्या 215 पर उपलब्ध नहीं है. प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर हिमांशु चांदना ने बताया कि ग्राहक इस स्कीम का लाभ 30 सितंबर तक उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि दीपावली व छठ के अवसर पर भी प्रतिष्ठान की ओर से किसानों को सौगात दी जायेगी. प्रतिष्ठान की ओर से दिये जा रहे उपहार को लेकर खरीदारों में काफी हर्ष है.
माधुरी आभूषण में हॉलमार्क ज्वेलर्स की खूब हो रही बिक्री : गुदरी बाजार स्थित माधुरी ज्वेलर्स में ग्राहक हॉलमार्क ज्वेलरी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. लेटेस्ट मॉडल के जेवरों को भी महिलाएं खूब पसंद कर रहीं हैं. प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर गोपी जी ने बताया कि दुर्गापूजा, दीपावली को लेकर ज्वेलरी का लेटेस्ट डिजाइन उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा के बाद ग्राहकों के लिए आकर्षक स्कीम लाया जायेगा. उन्होंने बताया कि धनतेरस को लेकर
ग्राहकों को विशेष छूट भी दिया जायेगा. ताकि, लोग दिल खोलकर शॉपिंग कर सकें. कहा कि हाॅलमार्क जेवरों को उनके प्रतिष्ठान में पहली प्राथमिकता दी जा रही है.
मन्नतें पूरी करती हैं मां दुर्गा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










