डगरूआ डकैती कांड में चार संदिग्ध हिरासत में

Published at :03 Sep 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
डगरूआ डकैती कांड में चार संदिग्ध हिरासत में

समस्तीपुर : डगरूआ में गुरुवार की रात हुई डकैती के बाद वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. डीएसपी मो तनवीर अहमद के नेतृत्व में बनी जांच टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. शुक्रवार को मृतका बसंती देवी के नाती पप्पू कुमार राय के बयान पर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : डगरूआ में गुरुवार की रात हुई डकैती के बाद वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. डीएसपी मो तनवीर अहमद के नेतृत्व में बनी जांच टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. शुक्रवार को मृतका बसंती देवी के नाती पप्पू कुमार राय के बयान पर मुसरीघरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पप्पू कुमार ने पुलिस को बताया कि उसे गुरुवार की रात करीब दो बजे लोगों ने फोन पर उसकी नानी के साथ मारपीट की सूचना दी.

जब वे डगरूआ पहुंचे तो पाया कि उसकी नानी के सिर पर गंभीर चोट लगा हुआ था तथा वह बेहोश थी. स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज कराया गया. लेकिन, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने उसे बताया कि करीब 12 बजे शोर सुनकर जब लोग आये, तो उसकी नानी खून से लथपथ थी. लोगों ने सामान्य कद काठी के तीन लोगों को पीछे के रास्ते से भागते देखा. पप्पू ने बताया कि सामान व कितनी राशि डकैत लेकर गये हैं. इसका अनुमान नहीं हो सका है. उसने बताया कि पांच पेटी जो पास के खेत में मिली थे. उसमें के सभी सामान गायब थे. लोगों ने पेटी को उठाकर वापस लाया था. स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन घरों से करीब दो लाख की संपत्ति के डकैती का अनुमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन