बिहार : समस्तीपुर के डगरुआ में तीन घरों में डकैती, विरोध करने पर महिला की हत्या

समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाना के डगरुआ गांव में गुरुवार की रात डकैतों ने तीन घरों में डाका डाल नगदी समेत 2 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. साथ ही, विरोध करने पर घर में मौजूद एक वृद्धा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. करीब दो घंटे तक अपराधी गांव में ऊधम […]
समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाना के डगरुआ गांव में गुरुवार की रात डकैतों ने तीन घरों में डाका डाल नगदी समेत 2 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. साथ ही, विरोध करने पर घर में मौजूद एक वृद्धा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. करीब दो घंटे तक अपराधी गांव में ऊधम मचाते रहे. जानकारी के बाद सुबह करीब 4 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के संबंध में ग्रामीणों का बताना है कि रात करीब साढ़े बारह बजे गांव के स्वर्गीय जगदीश राय के घर में आधा दर्जन से अधिक अपराधी दीवार फांद कर घुस आये. ओर लूटपाट करने लगे. घर में सिर्फ जगदीश राय के पत्नी बसंती देवी थी, उसने अपराधियों का विरोध किया.
इस पर अपराधियों ने चाकुओं से गोंदकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद अपराधियों ने आराम से पूरे घर के सामानों को खंगाल कर पांच बक्सा अपने साथ ले गये. इसके बाद अपराधियों ने गांव के मो रज्जाकऔर बिंदु दास के घर पर धावा बोला और करीब 50 हजार नकदी समेत कई कीमती सामान ओर आभूषण लूट कर आराम से फरार हो गये. अपराधियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने गांव की खेत से खाली बक्सा बरामद किया है. जांच को पहुंचे सदर डीएसपी मो तनवीर ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें-
बिहार : लखीसराय में नक्सलियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, मुखबिरी का लगाया आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










