50 हजार से अधिक पॉलिसीधारकों को मिलेगी राहत

रोसड़ा : लड़की से बात करने के जुर्म में रोसड़ा के एक युवक की बेगूसराय जिला के छौड़ाही थाना अंतर्गत मालपुर गांव में कतिपय लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी हुए युवक रोसड़ा थाने के रहुआ निवासी उमेश राय के पुत्र लालन राय (24) की मौत इलाज के […]
रोसड़ा : लड़की से बात करने के जुर्म में रोसड़ा के एक युवक की बेगूसराय जिला के छौड़ाही थाना अंतर्गत मालपुर गांव में कतिपय लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी हुए युवक रोसड़ा थाने के रहुआ निवासी उमेश राय के पुत्र लालन राय (24) की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच दरभंगा में हो गयी.
मृतक युवक बीते 28 अगस्त को छौड़ाही के मालपुर गांव स्थित अपने बुआ संगीता देवी के घर गया हुआ था. बताया गया कि 28 अगस्त को ही दिन के 11 बजे के करीब युवक मालपुर में एक लड़की से बात कर रहा था. लड़की भी मालपुर अपने बुआ के घर आयी हुई थी. चर्चा है कि लड़की से युवक का पूर्व से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवक को लड़की से बात करते किसी ने देख लिया व लड़की के रिश्तेदारों को इस बात की सूचना दे दी. लड़की के रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंच युवक की बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर छोड़ दिया. सूचना पाकर रिश्तेदारों ने बेहोशी की हालत में पड़े युवक को स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले गये.
स्थानीय डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए अन्यत्र ले जाने की सलाह दी. बाद में उसे रोसड़ा शहर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया. डीएमसीएच में इलाज के दौरान बुधवार की रात युवक की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










