लाइसेंस का डाटा बार-बार डिलीट, संदेह में सिस्टम

समस्तीपुर : जिला परिवहन कार्यालय में लाइसेंस का डाटा बार-बार डिलीट हो रहा है. लगातार दूसरे वर्ष डाटा डिलीट होने के कारण अब सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं. लोग विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं. लोगों का कहना है कि कर्मियों की लापरवाही के कारण विभाग का डाटा डिलीट हो जाता […]
समस्तीपुर : जिला परिवहन कार्यालय में लाइसेंस का डाटा बार-बार डिलीट हो रहा है. लगातार दूसरे वर्ष डाटा डिलीट होने के कारण अब सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं. लोग विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं. लोगों का कहना है कि कर्मियों की लापरवाही के कारण विभाग का डाटा डिलीट हो जाता है. लोगों को कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है. लाइसेंस मिलने में भी देर होती है. सिस्टम को दुरुस्त करने में महीनों समय लग जाता है.
लोगों के शिकायत करने पर डीटीओ लालबाबू सिंह ने कहा कि डाटा डिलीट होने के बाद एनआइसी, पटना को दोबारा मेल किया गया था. संख्या अधिक होने के कारण स्मार्टकार्ड बनने में विलंब हो रहा है. शीघ्र ही सभी लोगों को स्मार्टकार्ड मिलने की बात डीटीओ ने कही है. पिछले वर्ष लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस का स्मार्टकार्ड डाटा डिलीट हो जाने के कारण नहीं मिला था. इस वर्ष अप्लाई करने वाले लोगों को स्मार्टकार्ड मिलता देख लोग कर्मियों से विवाद भी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










