लॉबी में टीटीइ बायोमेट्रिक सिस्टम से बनायेंगे हाजिरी

समस्तीपुर : रेलवे में कार्यरत टीटीइ के लिए ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण दिनोंदिन उनकी मनमानी बढ़ती जा रही है. लेकिन अब जल्द ही रेलवे सख्ती बढ़ाने जा रही है. समस्तीपुर जंकशन पर कंप्यूटराइज्ड टीटीइ लॉबी खोलने की कवायद शुरू हो गयी है. यह सीएमएस सिस्टम से जुड़ी रहेगी. लॉबी में अटेंडेंस के लिए […]
समस्तीपुर : रेलवे में कार्यरत टीटीइ के लिए ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण दिनोंदिन उनकी मनमानी बढ़ती जा रही है. लेकिन अब जल्द ही रेलवे सख्ती बढ़ाने जा रही है. समस्तीपुर जंकशन पर कंप्यूटराइज्ड टीटीइ लॉबी खोलने की कवायद शुरू हो गयी है. यह सीएमएस सिस्टम से जुड़ी रहेगी. लॉबी में अटेंडेंस के लिए बायोमेट्रिक की व्यवस्था होगी. टीटीइ को ड्यूटी पर जाने से पहले साइन इन व ड्यूटी खत्म होने के बाद साइन ऑफ करना होगा. इससे ड्यूटी को लेकर अब टीटीइ मनमानी नहीं कर सकेंगे.
कोई टीटीइ इंचार्ज से मिलीभगत कर दूसरा का अटेंडेंस भी नहीं बना सकेगा. अभी ड्यूटी पर जाने व ड्यूटी खत्म होने पर अक्सर टीटीइ एक-दूसरे का नाम लिखकर उसकी अटेंडेंस बना देते हैं. बायोमेट्रिक लग जाने से इस पर पूरी तरह से रोक लग जायेगी. रेलवे के उठाये इस कदम से टिकट जांच और भी सघन होने की उम्मीद जतायी जा रही हैं. सितंबर माह से यह नई व्यवस्था शुरू कर दी जायेगी. अभी डाटा फीडिंग व ट्रेनिंग देने का काम पूरा हो गया है.
समस्तीपुर के अलावे बरौनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, नरकटियागंज स्टेशनों पर भी इस कंप्यूटराईज्ड लॉबी की व्यवस्था होगी. अभी तक सिर्फ ड्राइवर व गार्ड के लिए कंप्यूटराइज्ड लॉबी की व्यवस्था थी. टीटीइ की मनमानी को देखते हुए इसी तर्ज पर उनके लिए भी लॉबी बनाकर इन पर रोक लगायी जायेगी. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. इसमें टीटीइ ड्यूटी लगने के बावजूद ट्रेन में नहीं जाते थे या फिर आधे रास्ते में गाड़ी से उतर जाते थे. नई व्यवस्था शुरू की गयी है. इसके लिए टीटीइ को ट्रेनिंग दी जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










