उपभोक्ता आक्रोशित सिस्टम बदलेगा, तब आयेंगे नये नोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Aug 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : दो सौ रुपये के नोट के लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा. जब तक बैंकों के गणना, मांग और जारी किये जाने के सिस्टम में बदलाव नहीं होगा. बैंक 200 रुपये के नोट जारी नहीं कर पायेंगे. बैंकों ने अपने इंडेंट और काउंटिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव शुरू कर दिया है. माना जा […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : दो सौ रुपये के नोट के लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा. जब तक बैंकों के गणना, मांग और जारी किये जाने के सिस्टम में बदलाव नहीं होगा. बैंक 200 रुपये के नोट जारी नहीं कर पायेंगे. बैंकों ने अपने इंडेंट और काउंटिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव शुरू कर दिया है. माना जा रहा है अगले कुछेक दिनों में बदलाव का काम पूरा हो जायेगा.
बैंकों में मंगलवार को 50 रुपये के नये नोट मिलने का इंतजार होता रहा. हालांकि, आरबीआइ में गणना व इंडेंट इश्यू का काम चल रहा है. यह पड़ताल की गयी कि किस बैंक को 50 रुपये के कितने नोट भिजवाने हैं, बैंक सूत्रों के अनुसार पूरे नोटों की गणना के बाद ही करेंसी चेस्ट को यह नोट जारी किये जायेंगे. 200 रुपये के नोट पहली बार जारी हुआ है.
इसके पहले इस मूल्य वर्ग का नोट नहीं था इसलिए बैंकिंग काउंटिंग सिस्टम में इसकी गणना की कोई व्यवस्था नहीं थी. आरबीआइ ने अपना काउंटिंग सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद क्षेत्रीय कार्यालयों से यह नोट जारी किये, लेकिन बैंकों को अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव करना है. बैंक मुख्यालयों ने इस संबंध में काम शुरू कर दिया है. एसबीआइ के सूत्रों ने बताया कि सर्वर मुख्यालय से सॉफ्टवेयर में 200 रुपये की गणना व्यवस्था को अपडेट किया जा रहा है. इसके साथ ही पूरा सिस्टम बदलेगा. बदलाव के बाद जोनल सर्वर फिर शाखा स्तर तक इसे अपडेट किया जायेगा. सर्वर सिस्टम में 200 रुपये के नोट की इमेज डाली जायेगी. जब एटीएम से इन नोटों की निकासी की व्यवस्था की जायेगी, तो सेंसर इनका डिजाइन, साइज व मूल्य वर्ग पहचान सकेगा. सूत्रों का कहना है कि सर्वर सिस्टम में बदलाव का काम करीब चार दिन चलेगा. ऐसे में इन नोटों के जारी होने में कम से कम इतना समय तो लगेगा ही. इसके बाद एटीएम री-कैलीब्रेट किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










