साइबर संचालकों पर आयेगी शामत

समस्तीपुर : बढ़ते साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभी तक कोई ठोस रणनीति नहीं बनायी है. हाल यह है कि शहर में कितने साइबर कैफे संचालित हो रहे हैं, पुलिस को यह भी नहीं पता. अब सड़क को छोड़कर गलियों में साइबर कैफे धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं. वहां पर […]
समस्तीपुर : बढ़ते साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभी तक कोई ठोस रणनीति नहीं बनायी है. हाल यह है कि शहर में कितने साइबर कैफे संचालित हो रहे हैं, पुलिस को यह भी नहीं पता. अब सड़क को छोड़कर गलियों में साइबर कैफे धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं. वहां पर न तो पहचान पत्र की मांग की जा रही है और न ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी. ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि पुलिस की लापरवाही के चलते आने वाले दिनों में साइबर क्राइम में बढ़ोतरी हो सकती है.
मसलन, कैफे में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए, ताकि सुबह से रात तक की गतिविधियों को कैमरे में कैद किया जा सके. अक्सर देखने में आता है कि क्राइम हो जाने के बाद लोकेशन मिलता है कि संबंधित कैफे से ही घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि, उक्त व्यक्ति का पहचान पत्र न होने से पुलिस को जांच में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बाद में जब सख्ती की गयी, तो अब कैफे संचालक चतुराई दिखाते हुए गलियों में दुकान खोलने लगे. वहां पर न तो पुलिस की नजर पड़ती है
और न ही उनका चिह्नांकन हो पाता है. आये दिन वहां पर बच्चे हों या युवितयां, सभी घंटों बैठकर वीडियो गेम खेलते रहते हैं. उनमें कई तरह के खतरनाक वीडियो भी होता है. इनके अलावा शातिर बदमाश साइबर कैफे से ही तमाम आपराधिक कृत्यों को अंजाम देने की जुगत भी करते रहते हैं. ऐसे में पुलिस प्रशासन ने रणनीति के तहत अब पूरे शहर में साइबर कैफे संचालकों पर लगाम लगाने के लिए उनके चिह्नांकन की रणनीति बनायी है. उम्मीद है कि जल्द ही अभियान शुरू हो जायेगा. डीएसपी सदर मो तनवीर का कहना है कि साइबर कैफे संचालकों को जल्द चिह्नित करने का अभियान चलेगा. गलियों वाले कैफे पर पुलिस की चौकस नजर रहेगी, ताकि वहां आनेवाले लोगों पर भी नजर रखी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










