सड़क पर फैला कूड़ा, सड़ांध से लोग परेशान

Published at :22 Aug 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर फैला कूड़ा, सड़ांध से लोग परेशान

वार्ड 29 में सड़क किनारे कचरा फेंकने का लोगों ने किया विरोध समस्तीपुर : स्वच्छता अभियान के सरकारी दावे की पोल शहर के सार्वजनिक जगहों व गली-मोहल्लों में जमा व बिखरा हुआ कचरा खोल रहा है. 15 अगस्त को लेकर थोड़ी बहुत हुई पहल भी अब सुस्त पड़ गयी है. हालात यह है कि नगर […]

विज्ञापन

वार्ड 29 में सड़क किनारे कचरा फेंकने का लोगों ने किया विरोध

समस्तीपुर : स्वच्छता अभियान के सरकारी दावे की पोल शहर के सार्वजनिक जगहों व गली-मोहल्लों में जमा व बिखरा हुआ कचरा खोल रहा है. 15 अगस्त को लेकर थोड़ी बहुत हुई पहल भी अब सुस्त पड़ गयी है. हालात यह है कि नगर परिषद स्वच्छता को लेकर न तो अब तक पार्षदों की बैठक कर कोई ठोस निर्णय लिया जा सका है और न ही पूर्व में सफाई के नाम पर लिये गये फैसले लागू हो पाये हैं. इतना ही नहीं, शहर में कुछ खास मौके पर चला स्वच्छता अभियान के बाद नप से लेकर किसी स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी स्वच्छता को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी.
हाल यह है कि शहर में फैला कचरा व नप के सुस्त चाल के कारण स्वच्छता अभियान की सफलता सवालों के घेरे में है. कोई ऐसा वार्ड या गली नहीं है जिसके नुक्कड़ पर कचरा पसरा नहीं रहता है. इसके लिए आम लोग भी जिम्मेवार हैं. लेकिन बड़ी जिम्मेवारी नप की है जो 15 वार्डों की सफाई की कमान एनजीओ को देकर अपने कार्यों को इतिश्री समझ ली है. ऐसे में नप की कार्यप्रणाली और मंशा दोनों सवालों के घेरे में है. नप ने वार्ड एक से नौ, वार्ड 11 से 15 व 29 की सफाई की कमान एनजीओ को एक अगस्त से सौंपी थी. लेकिन इन वार्डों में सड़क किनारे यत्र-तत्र कचरा बिखरा नजर आता है. वार्डों में रहने वाले लोग कचरे से निकलने वाले सड़ांध से परेशान हैं. एनजीओ की सफाई व्यवस्था पर अब पार्षदों ने भी कई सवाल खड़े किये हैं. एनजीओ के सफाइकर्मियों का कहना है कि पहले नप यह तय करे कि कचरा कहां गिराना है. नये हालात में नप प्रशासक के हाथ-पांव फूल गये हैं. जनता समझ नहीं पा रही कि इस हालात को लेकर नप को कोसे कि अपनी किस्मत को. जनप्रतिनिधि मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं हैं.
सड़क पर कूड़ा रखने पर भड़के लोग : वार्ड 29 स्थित खरंजा सड़क पर एनजीओ के सफाइकर्मियों द्वारा कूड़ा रखे जाने का लोगों ने विरोध जताते हुए आंदोलन तक की चेतावनी दे डाली है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारी शिकायत के बाद भी सुध नहीं ले रहे हैं कूड़ा के ढेर पर आवारा जानवरों के झुंड से कॉलोनी के लोगों खासकर बच्चों व महिलाओं का वहां से आना-जाना मुश्किल हो गया है.
बरसात के महीने में इससे संक्रामक रोग फैल रहा है. लेकिन नप को इसकी सुध नहीं है? इधर वार्ड सात के पार्षद संजीव गुप्ता, आठ की कुमारी मीरा मिश्र ने एनजीओ के सफाइकर्मियों को हटा नपकर्मियों से सफाई कराने की मांग की है. दोनों पार्षदों का कहना है कि वार्ड के लोग गंदगी और कूड़े-कचरे व सड़क पर जमा बदबूदार पानी के बीच गुजर-बसर करने पर मजबूर हो रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन