आय में प्रतिदिन एक करोड़ की कमी

Published at :22 Aug 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
आय में प्रतिदिन एक करोड़ की कमी

समस्तीपुर : बाढ़ के कारण समस्तीपुर रेल मंडल की आय में औसतन प्रतिदिन एक करोड़ रुपये की कमी आयी है. मंडल के समस्तीपुर-रक्सौल व मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड पर विगत एक सप्ताह से परिचालन प्रभावित है. समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दो दिनों से परिचालन पूरी तरह से ठप है. इन कारणों से मंडल की आय में भारी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बाढ़ के कारण समस्तीपुर रेल मंडल की आय में औसतन प्रतिदिन एक करोड़ रुपये की कमी आयी है. मंडल के समस्तीपुर-रक्सौल व मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड पर विगत एक सप्ताह से परिचालन प्रभावित है. समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दो दिनों से परिचालन पूरी तरह से ठप है. इन कारणों से मंडल की आय में भारी गिरावट आयी है. हायाघाट व थलवारा के बीच अभी नदी का जलस्तर सामान्य होने के कोई आसार नहीं है. वैसे मंडल की आय सामान्य दिनों में करीब 1.5 करोड़ रुपये प्रतिदिन है. इसमें 1.25 करोड़ रुपये यात्री ट्रेन से एवं 25 लाख रुपये मालवाहक ट्रेनों के भाड़ा शामिल है.

शनिवार से इस आय में रोजाना करीब एक करोड़ रुपये की गिरावट आयी है. अभी मंडल की आय औसतन एक दिन में 45 लाख रुपये यात्री ट्रेन से व पांच लाख रुपये मालवाहक ट्रेन से कुल 50 लाख रुपये हो गयी है. बता दें कि समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर परिचालन बंद होने से पांच जोड़ी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर वाया मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर परिचालन किया जा रहा है. नौ जोड़ी ट्रेनों का आंशिक समापन किया गया है. वहीं सात ट्रेनें रद्द हैं.

अभी समस्तीपुर-दरभंगा रेल सेवा शुरू होने में लगेगा समय :
हायाघाट थलवारा के बीच रेल पुल पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर फिलहाल इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक के लिए बंद है. हालांकि, इस रेलखंड पर आंशिक ट्रेन समस्तीपुर से हायाघाट के बीच चलायी जा रही है. मंडल के डीआरएम आरके जैन खुद इस रेलखंड की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. ताकि जल्द परिचालन शुरू कराया जा सके, लेकिन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. डीआरएम ने बताया कि सोमवार को पांच सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. इस कारण फिलहाल यह संभव होता नजर नहीं आ रहा.
बाढ़ से समस्तीपुर रेलमंडल को घाटा
हायाघाट थलवारा के बीच रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर पांच सेंटीमीटर और बढ़ा
जलस्तर बढ़ने से समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर पिछले दो दिनों से ट्रेनों
का परिचालन बाधित
10 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, नौ जोड़ी का आंशिक समापन, सात ट्रेनें रद्द
समस्तीपुर मंडल का सामान्य दिनों में औसतन प्रतिदिन डेढ़ करोड़ रुपये की आय है. यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से करीब 80 लाख रुपये तक की कमी आयी है. बाढ़ का पानी अभी कई इलाके में जमा है. पूरी तरह से स्थिति सामान्य होने पर ही कुल नुकसान की जानकारी मिल पायेगी.
वीरेंद्र कुमार, सीनियर डीसीएम, रेलमंडल समस्तीपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन