छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, आधा दर्जन घायल

Published at :20 Aug 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, आधा दर्जन घायल

एचएम से की शिकायत, तो जूनियर ने सीनियर छात्रों को पीटा,मॉडल स्कूल के हैं सभी छात्र समस्तीपुर : वर्ग कक्ष में शोर मचाकर शैक्षणिक माहौल खराब करने की शिकायत एचएम से करने पर नाराज जूनियर छात्रों ने सीनियर क्लास के छात्रों को पीट दिया. इसमें आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गये. उनका इलाज […]

विज्ञापन

एचएम से की शिकायत, तो जूनियर ने सीनियर छात्रों को पीटा,मॉडल स्कूल के हैं सभी छात्र

समस्तीपुर : वर्ग कक्ष में शोर मचाकर शैक्षणिक माहौल खराब करने की शिकायत एचएम से करने पर नाराज जूनियर छात्रों ने सीनियर क्लास के छात्रों को पीट दिया. इसमें आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गये. उनका इलाज सदर व निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है. घटना शनिवार को शहर के बहादुरपुर स्थित मॉडल हाइ स्कूल के सामने वाली सड़क पर हुई. करीब आधा घंटे तक दोनों गुटों के छात्र आपस में भिड़े रहे. स्थिति को देखकर आसपास के लोग खुद को इस पचरे से बचाये रखने में ही अपनी भलाई समझी. बाद में भीड़ जुटता हुआ देख कर पिटाई करने वाले जूनियर ग्रुप के छात्र मौके से खिसक लिये. घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
सभी बच्चे मॉडल हाइ स्कूल के ही बताये जा रहे हैं. घायलों में गुदरी बाजार का निखिल कुमार, अक्षय कुमार, मो फयाज अहमद, राहुल कुमार आदि शामिल हैं. घायल छात्रों का बताना है कि शनिवार को वह स्कूल आवेदन पत्र जमा करने पहुंचे थे़ इसी दौरान स्कूल के बाहर 9 वीं के कुछ छात्र आसपास के 40 से 50 स्थानीय लोगों के साथ पहुंच गये़ इसके बाद उन्होंने बेेलचा, हॉकी स्टिक, बेल्ट आदि से उन पर हमला बोल दिया. जब तक वह कुछ समझ पाते इससे पहले उनकी बुरी तरह पिटाई हो गयी.
बाद में उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी. इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं मारपीट के बाद सभी बदमाश घटना स्थल से फरार हो गये़ मारपीट के संदर्भ में जानकारी देते हुए छात्रों ने बताया कि मॉडल स्कूल में 9 वीं के छात्र काफी हो हल्ला मचाते थे. इससे दसवीं वर्ग के छात्रों को पठन-पाठन में काफी समस्या आती थी.
इसकी शिकायत उन्होंने जब एचएम से की, तो उन्हें 9 वीं के छात्रों ने अंजाम भुगतने की बात कही. जब शनिवार को छात्र स्कूल जा रहे थे. इसी क्रम में स्कूल के बाहर छात्रों ने उनके साथ मारपीट की है.
दो गिरफ्तार : हसनपुर. चीनी मील चौक के समीप 180 मिली के तीन बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मल्हीपुर गांव के शुभम कुमार व रामपुर के राहुल कुमार झा को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सअनि फूलेना प्रसाद ने गश्ती के दौरान दोनों युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन