स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी

Published at :15 Aug 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी

दलसिंहसराय : अनुमंडल मुख्यालय में 71वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाये जाने को लेकर आवश्यक प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है़ मुख्य समारोह स्थानीय छत्रधारी इंटर स्कूल मैदान में आयोजित होगा, जहां अनुमंडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल सुबह नौ बजे तिरंगे का ध्वजारोहण करेंगे़ इसमें विभिन्न विद्यालयों की बच्चों की ओर से प्रभातफेरी, झांकी […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय : अनुमंडल मुख्यालय में 71वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाये जाने को लेकर आवश्यक प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है़ मुख्य समारोह स्थानीय छत्रधारी इंटर स्कूल मैदान में आयोजित होगा, जहां अनुमंडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल सुबह नौ बजे तिरंगे का ध्वजारोहण करेंगे़ इसमें विभिन्न विद्यालयों की बच्चों की ओर से प्रभातफेरी, झांकी प्रस्तुत किये जाने के साथ ही एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड, सैप व पुलिस बल परेड में शामिल होकर तिरंगे को सलामी देंगे़

अनुमंडल प्रशासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, नौ बजे छत्रधारी इंटर स्कूल में मुख्य समारोह के अलावे 9़ 40 बजे नगर पंचायत कार्यालय, 9़ 55 बजे निबंधन कार्यालय, 10़ 20 बजे अनुमंडल कार्यालय, 10़ 35 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, 10़ 45 बजे प्रखंड कार्यालय, 10़ 50 बजे कोषागार कार्यालय, 11 बजे थाना परिसर व 11़ 45 बजे दलसिंहसराय उपकारा में झंडोत्तोलन किया जायेगा. अनुमंडल प्रशासन ने झंडोत्तोलन को लेकर आवश्यक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. झंडोत्तोलन अवधि में यातायात व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं. दूसरी तरफ विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, विभिन्न संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने को लेकर आवश्यक तैयारी की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन