महिला से मारपीट कर 35 हजार नकद और मंगलसूत्र छीना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

पहले से चल रहे विवाद में दिया घटना को अंजाम समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भुईधारा में पहले से चल रहे विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट व छिनतई का मामला सामने आया है. पिटाई के क्रम में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. […]
विज्ञापन
पहले से चल रहे विवाद में दिया घटना को अंजाम
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भुईधारा में पहले से चल रहे विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट व छिनतई का मामला सामने आया है. पिटाई के क्रम में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. महिला मंजू देवी के पति प्रमोद साह ने बताया कि वे जीकेपीडी कॉलेज कर्पूरीग्राम में सहयोगी हैं.
16 जून को खेलने के दौरान उनके छोटे बेटे सतीश कुमार से पास के ही राजू राम, शिवनाथ कुमार व करण कुमार किसी बात को लेकर उलझ गए. दोनो ओर से मारपीट हुई. इसके बाद राजू ने सतीश से रंगदारी मांगी व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. इसपर उन्होंने तीनों पर मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी.
प्रमोद ने बताया कि शुक्रवार को राजू, शिवनाथ व करण अन्य पांच लोगों के साथ उनके घर में घुस गए. उनकमी पतनी से मारपीट की. साथ ही 35 हजार रुपये व गले का मंगलसूत्र लूट कर चलते बने. सूचना मिलने के बाद जब प्रमोद व उनके पुत्र नितेश कुमार मौके पर पहुंचे तो बक्सा का सामान बिखरा पड़ा था, साथ ही उनकी पतनी गंभीर रूप से जख्मी थी. उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. प्रमोद ने मुफ्फसिल थाने में मामले की शिकायत की है. थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.
16 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










