16 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से गुरु वार देर रात मुसरीघरारी पुलिस ने उक्त गांव निवासी रमेश झा के घर में छापेमारी कर 16 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया है. शराब कारोबारी की पहचान बखरी बुजुर्ग गांव निवासी रमेश झा के पुत्र सोनू कुमार […]
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से गुरु वार देर रात मुसरीघरारी पुलिस ने उक्त गांव निवासी रमेश झा के घर में छापेमारी कर 16 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया है. शराब कारोबारी की पहचान बखरी बुजुर्ग गांव निवासी रमेश झा के पुत्र सोनू कुमार झा के रूप में की गई है.
मुसरीघरारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर अवैध तरीके से शराब खरीदने एवं बेचने का कारोबार किया जा रहा है. मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राजा के नेतृत्व में मुसरीघरारी पुलिस टीम ने शराब कारोबारी के घर में छापेमारी कर 375 एमएल वाली आरएस की 16 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी को भी मौके पर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उक्त आरोपित को शुक्र वार को न्यायायिक हिरासत में समस्तीपुर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










