102 एंबुलेंस कर्मियों ने किया सीएस कार्यालय पर प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

जताया िवरोध संघ ने डीएम से मिल कर की शिकायत समस्तीपुर : बिहार एंबुलेंस कर्मचारी संघ जिला इकाई के नेतृत्व में शुक्रवार को एंबुलेंस चालकों ने सीएस कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया. साथ ही डीएम को आठ सूत्री मांगों से संबंधित आवेदन दे उचित कार्रवाई की मांग की है. संघ के भोला कुमार […]
विज्ञापन
जताया िवरोध संघ ने डीएम से मिल कर की शिकायत
समस्तीपुर : बिहार एंबुलेंस कर्मचारी संघ जिला इकाई के नेतृत्व में शुक्रवार को एंबुलेंस चालकों ने सीएस कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया. साथ ही डीएम को आठ सूत्री मांगों से संबंधित आवेदन दे उचित कार्रवाई की मांग की है. संघ के भोला कुमार का कहना है कि 102 एंबुलेंस का परिचालन अप्रैल 12 से चलायी जा रही है.
जनवरी 14 तक डाॅ जैन विडियो ऑन व्हील लिमिटेड नामक संस्था के साथ काम कराया गया, लेकिन उक्त कंपनी के द्वारा जिले के 120 कर्मचारियों का लाखों रुपये का गबन किया गया. इसमें वेतन, इएसआइ, इपीएफ की काटी गयी रकम भी शामिल है. इसकी जिम्मेवारी ना तो उक्त कंपनी ले रही है और ना ही जिला स्वास्थ्य समिति और ना ही राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा लिया जा रहा है. राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा फरवरी वर्ष 2014 से पूर्णिया मॉडल को मांगते हुए 102 एंबुलेंस परिचालन कराया जा रहा है.
इस सेवा का परिचालन किसी पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर लिमिटेड एवं सम्मान फाउंडेशन के द्वारा एंबुलेंस का परिचालन अगस्त माह से कराया जायेगा. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि पूर्व से कार्यरत कर्मी से काम लिया जायेगा या नहीं, कंपनी कब से कितने दिनों के लिए कर्मचारी से सेवा लेगी. उन्होंने डीएम से इस मामले को अपने संज्ञान मेें लेतेे हुए संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारियों व कार्यरत कर्मियों के साथ विषयों की एकरारनामा अपने स्तर से कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










