प्रोफेसर की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Published at :10 Aug 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोफेसर की मौत पर अस्पताल में हंगामा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह इलाज के दौरान कर्पूरी ग्राम के जीकेपीडी कॉलेज के संस्कृत के प्रोफेसर की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर बवाल किया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर व अस्पताल कर्मियों के साथ भिड़ गये. परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह इलाज के दौरान कर्पूरी ग्राम के जीकेपीडी कॉलेज के संस्कृत के प्रोफेसर की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर बवाल किया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर व अस्पताल कर्मियों के साथ भिड़ गये. परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई है.

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह ब्लड प्रेशर बढ़ने पर प्रो गिरीश ठाकुर को सदर अस्पताल लाया गया था, इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गयी. जब डॉक्टर ने उनके परिजनों को मृत्यु की जानकारी दी, तो वे उग्र हो गये व ठीक से इलाज नहीं करने का आरोप लगाने लगे. इधर, सिविल सर्जन ने बताया कि डॉक्टरों ने प्रयास किया, लेकिन इलाज के क्रम में उनकी मौत हुई है. ऐसे में डॉक्टर को जिम्मेवार ठहराना उचित नहीं है.

डॉक्टर से भिड़े परिजन, सीएस ने कहा, डॉक्टर ने किया पूरा प्रयास
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन