दारोगा जख्मी, दो सैप जवानों को भी आयी चोट

Published at :10 Aug 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
दारोगा जख्मी, दो सैप जवानों को भी आयी चोट

आरोपितों को गिरफ्तार करने पटोरी आयी थी दलसिंहसराय पुलिस ससुराल गया युवक गायब, दर्ज करायी प्राथमिकी दलसिंहसराय : गायब युवक के अपहरण की आशंका से संबंधित प्राथमिकी दर्ज होते ही दलसिंहसराय पुलिस सक्रिय हुई़ युवक की खोज में दलसिंहसराय थाने के दारोगा राजू कुमार सिंह बुधवार को जब उसके ससुराल जिले से शाहपुर पटोरी के […]

विज्ञापन

आरोपितों को गिरफ्तार करने पटोरी आयी थी दलसिंहसराय पुलिस

ससुराल गया युवक गायब, दर्ज करायी प्राथमिकी
दलसिंहसराय : गायब युवक के अपहरण की आशंका से संबंधित प्राथमिकी दर्ज होते ही दलसिंहसराय पुलिस सक्रिय हुई़ युवक की खोज में दलसिंहसराय थाने के दारोगा राजू कुमार सिंह बुधवार को जब उसके ससुराल जिले से शाहपुर पटोरी के सोनारी हाट पहुंचे, तो उसके ससुराल वालों ने दारोगा के साथ हाथापाई व धक्का-मुक्की कर डाली़ इसमें दारोगा की वर्दी भी फट गयी. अंतत: पुलिस ने गायब युवक की पत्नी सोनी कुमारी व उसके भाई चंदन कुमार को गिरफ्तार कर दलसिंहसराय ले आयी़ जहां दोनों भाई बहनों से युवक के गायब होने को लेकर पूछताछ की जा रही है़ वहीं गायब युवक दलसिंहसराय थाने के लोकनाथपुर गंज निवासी बैजनाथ साह का पुत्र अजय कुमार बताया गया है,
जो अपनी पत्नी को विदा कराने बीते 31 जुलाई को अपने ससुराल शाहपुर पटोरी के सोनारी हाट गया था़ मगर, उसका अब तक कोई पता नहीं चलने से उसके परिजन बेहाल बने हैं. मामले को लेकर गायब युवक के पिता ने थाने में थकहार कर आठ अगस्त को उसके अपहरण किये जाने की आशंका के साथ ही प्राथमिकी कांड संख्या 248/17 दर्ज करायी है़ दलसिंहसराय थाने के एसआइ राजू कुमार सिंह के साथ युवक के ससुराल में धक्का-मुक्की व इसमें वर्दी फटने की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि मामले में युवक की पत्नी व उसके साले को गिरफ्तार लाये जाने व पूछताछ किये जाने की बात कही़ बता दें कि गायब युवक अजय के पिता ने दर्ज कराये प्राथमिकी में पत्नी को विदा कराने 31 जुलाई को अपने पुत्र के ससुराल जाने की बात कही और बताया कि उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन