टिकट कैंसिल के लिए लेनी होगी अनुमति

समस्तीपुर : रेलवे के जनरल यात्रा टिकट में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए रेलवे बोर्ड के बाद अब समस्तीपुर मंडल ने नकेल कसी ली है. जारी 500 रुपये व उससे ज्यादा के जनरल टिकट को कैंसिल करने के लिए बुकिंग क्लर्क को अब सुपरवाइजर से अनुमति लेनी होगी. एनआइ (नन इश्यूड) के लिए […]
समस्तीपुर : रेलवे के जनरल यात्रा टिकट में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए रेलवे बोर्ड के बाद अब समस्तीपुर मंडल ने नकेल कसी ली है. जारी 500 रुपये व उससे ज्यादा के जनरल टिकट को कैंसिल करने के लिए बुकिंग क्लर्क को अब सुपरवाइजर से अनुमति लेनी होगी. एनआइ (नन इश्यूड) के लिए भी यही नियम लागू होगा.
बोर्ड ने भी पिछले एक वर्ष में पांच से ज्यादा एनआइ करने वाले बुकिंग क्लर्क की लिस्ट 16 अगस्त तक भेजने का निर्देश दिया है. इसकी जांच चल रही है. इससे कॉमर्शियल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. इधर, 500 रुपये या उससे ज्यादा के जनरल टिकट कैंसिल या एनआइ अब यूटीएस के सुपरवाइजर के आइडी से ही हो सकती है. इससे अब यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने में पहले से अधिक समय लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










