समस्तीपुर ले जाने के क्रम में दम तोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Aug 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

गर्भवती महिला की हार्ट अटैक से मौत मोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के मनियर हाट निवासी मिथिलेश पंडित की 30 वर्षीया पत्नी टुसा देवी की मौत सोमवार की देर रात हार्ट अटैक से हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है़ परिजनों ने जानकारी दी कि महिला गर्भवती थी़ दो-तीन दिन पहले उसकी तबीयत खराब होने के कारण […]
विज्ञापन
गर्भवती महिला की हार्ट अटैक से मौत
मोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के मनियर हाट निवासी मिथिलेश पंडित की 30 वर्षीया पत्नी टुसा देवी की मौत सोमवार की देर रात हार्ट अटैक से हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है़ परिजनों ने जानकारी दी कि महिला गर्भवती थी़ दो-तीन दिन पहले उसकी तबीयत खराब होने के कारण स्थानीय स्तर एवं पटना में उसकी इलाज करायी गयी थी़ सोमवार की देर शाम पटना से लौटने के बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी और इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी़ मृतका की दो छोटे-छोटे संतान है़
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली हाइ स्कूल के समीप सोमवार की दोपहर बोलेरो व टेंपो की टक्कर में टेंपो पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. उसका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा था. उसकी इलाज के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गयी. मौत होने के बाद मुसरीघरारी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. उसकी पहचान वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी महेश शुक्ला की पत्नी रानी कुमारी (44) के रूप में की गयी है.
पेशे से महिला शिक्षिका थी. दूसरी ओर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी एलौथ गांव स्थित अल्फा मध्य विद्यालय के निकट मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव के मथुरापुर निवासी विशाल कुमार (22)
रवि कुमार (21) के रूप में की गयी है. घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों लोग अपने घर से समस्तीपुर की ओर जा रहे थे. इस बीच समस्तीपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










