जंकशन पर फायरिंग करने का आरोपित गिरफ्तार

Published at :09 Aug 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
जंकशन पर फायरिंग करने का आरोपित गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में फायरिंग करने के मामले में आरोपित शहर के बंगाली टोला निवासी अविनाश कुमार उर्फ रजनीश को रेल पुलिस ने सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है. रेल थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि जंकशन के द्वार के पास से गिरफ्तारी की गयी है. मंगलवार को समस्तीपुर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में फायरिंग करने के मामले में आरोपित शहर के बंगाली टोला निवासी अविनाश कुमार उर्फ रजनीश को रेल पुलिस ने सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है. रेल थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि जंकशन के द्वार के पास से गिरफ्तारी की गयी है. मंगलवार को समस्तीपुर रेल न्यायालय ने उसे पेशी के बाद बेल दे दिया गया है.

15 जून की देर रात मारवाड़ी बाजार निवासी पूर्व पार्षद सुजय कुमार उर्फ गुड्डू अपने दोस्त पार्किंग स्टैंड इंचार्ज मो जौहर इमरोज से मिलने सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे थे, लेकिन वह वहां नहीं मिला. सुजय ने चालक प्रकाश कुमार को सिगरेट लाने के लिए कहा तो, शेखटोली निवासी अमित कुमार गुप्ता उर्फ आशु मना करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे. विरोध करने पर मारपीट की स्थिति बन गयी. आरोप है कि तभी अविनाश कुमार फायरिंग कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन