1.34 करोड़ से दो जगहों पर बनेगा बैरक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2017 3:11 AM (IST)
विज्ञापन

पहल आरपीएफ बैरक का डीआरएम ने किया शिलान्यास समस्तीपुर : समस्तीपुर व सीतामढ़ी के लिए आरपीएफ बैरक का शिलान्यास सोमवार को डीआरएम आरके जैन ने किया. बैरक की नींव वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रखी गयी. उन्होंने शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया हैै. उन्होंने कहा कि बैरक निर्माण की […]
विज्ञापन
पहल आरपीएफ बैरक का डीआरएम ने किया शिलान्यास
समस्तीपुर : समस्तीपुर व सीतामढ़ी के लिए आरपीएफ बैरक का शिलान्यास सोमवार को डीआरएम आरके जैन ने किया. बैरक की नींव वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रखी गयी. उन्होंने शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया हैै. उन्होंने कहा कि बैरक निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी. 1.34 करोड़ की लागत से दोनों जगहों पर आरपीएफ बैरक का निर्माण होगा. इसमें 20 20 जवानों के लिए बेड की व्यवस्था होगी.
फिलहाल दोनों जगहों पर अभी एक मंजिला बैरक का निर्माण होगा. एक बैरक में एसआइ व एएसआइ के लिए एक-एक रूम और जवानों के लिए 10 10 बेड वाली दो हॉल बनेगी. कीचन व बाथरूम की भी व्यवस्था होगी. डीआरएम व सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने शिलान्यास के बाद आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित को इसके लिए बधाई भी दी. मौके पर सीनियर डीएफएम डॉ सत्यव्रत, सीनियर डीइएन कॉर्डिनेशन महबूब आलम, असिस्टेंट कमांडेंट एके शाही, डीइएन हेड क्वार्टर पीएन तिवारी, आरपीएफ एसआइ पीके झा व एम असलम, एएसआइ वीके सिंह व डीके सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










