सुस्त पड़ गया मॉनसून उमस ने बढ़ायी परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jul 2017 1:55 PM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : पिछले तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन और बारिश थमने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़ पारा चढ़ने और तीखी धूप के कारण बढ़ी उमस के कारण लोग परेशान हैं. मॉनसून की रफ्तार पकड़ने के बाद लोगों को गरमी से राहत मिली थी़ वहीं किसानों ने तेजी […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : पिछले तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन और बारिश थमने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़
पारा चढ़ने और तीखी धूप के कारण बढ़ी उमस के कारण लोग परेशान हैं. मॉनसून की रफ्तार पकड़ने के बाद लोगों को गरमी से राहत मिली थी़ वहीं किसानों ने तेजी से धान की रोपनी शुरू की थी, लेकिन मौसम का तेवर बदलने के कारण जहां लोगों की परेशानी बढ़ी है. धान की रोपनी पर भी ब्रेक लग गया है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश की क्षीण संभावना के कारण लोगों को और भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
इधर, धूप खिलने के बाद शहर के जलजमाव से ग्रस्त मोहल्ले के लोगों को थोड़ी राहत मिली है, जबकि आम लोग गरमी के कारण एक बार फिर जोरदार बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सावन माह में होने वाले मधुश्रावणी त्योहार करने वाली महिलाओं को भी गरमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
पर्व के दिनों में एक पखवारा तक महिलाएं विशेष पूजा अर्चना करती हैं. लगातार बढ़ी उमस के कारण पर्व करने वाली महिलाओं की परेशानी चरम पर है. सुस्त हुए मॉनसून के चलते बारिश बंद हुई, तो आसमान से तेज धूप के चलते दो दिनों से लोगों को गरमी से जूझना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










