पांच फीडरों की बिजली गुल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

11 बजे आयी फाल्ट, जितवारपुर पीएसएस ब्रेक डाउन में समस्तीपुर : रविवार को न तेज हवा चली और न ही बर्षा हुई बावजूद जितवारपुर पीएसएस को मोहनपुर ग्रिड से जोड़ने वाली 33 केवीए तार की आपूर्ति ठप हुयी और ब्रेक डाउन में चला गया. इस कारण से जितवारपुर पीएसएस से जुड़े पांच क्रमश: टाउन वन,सारी,पेपर […]
विज्ञापन
11 बजे आयी फाल्ट, जितवारपुर पीएसएस ब्रेक डाउन में
समस्तीपुर : रविवार को न तेज हवा चली और न ही बर्षा हुई बावजूद जितवारपुर पीएसएस को मोहनपुर ग्रिड से जोड़ने वाली 33 केवीए तार की आपूर्ति ठप हुयी और ब्रेक डाउन में चला गया. इस कारण से जितवारपुर पीएसएस से जुड़े पांच क्रमश: टाउन वन,सारी,पेपर मिल,देसुआ व आपातकालीन फीडर की बिजली करीब 7 घंटे से तक गुल रही.
एसडीओ शहरी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पक्षी के टकराने की वजह से दो जगहों पर इंसुलेटर पंचर होने से आपूर्ति बाधित हो गयी. इस क्रम के फाल्ट का पता करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. जितवारपुर पीएसएस से मोहनपुर ग्रिड का इलाका लंबा होने के कारण विद्युत कंपनी के टीम को फाल्ट का पता लगाने में घंटों लग गए. विगत रविवार को भी इसी तरह 33 केवीए तार में फाल्ट आया और करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. मानव बल के साथझ्रसाथ एसडीओ व जेई घंटों फाल्ट को पता करने में जुटे रहे लेकिन कुछ भी नहीं मिला अंतत: जब देर रात चार्ज किया गया तो आपूर्ति बहाल हो गयी थी.
सात घंटे बाद आयी बिजली, उड़ने लगे फेज
जितवारपुर पीएसएस से जब सात घंटे बाद बिजली उपभोक्ताओं को मिलना शुरु हुआ तो टाउन वन में लगे ट्रांसर्फामर से फेज उड़ने की शिकायत मिलने लगी. कई घंटों के बाद अचानक से ट्रांसर्फामरों पर लोड़ बढने के कारण फेज उड़ने लगे. उपभोक्ताओं का कहना है कि आए दिन ब्रेक डाउन की समस्या उत्पन्न हो रही है. बिजली रहने के बाद भी फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को पानी और पंखे के हवा के लिए तरसना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










