दूधपुरा बाजार में गश खाकर गिरे सैप जवान की मौत

रोसड़ा : दूधपुरा में सड़क जाम के दौरान विधि-व्यवस्था संभालकर हसनपुर लौट रहे सैप जवान उपेंद्र प्रसाद की अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गयी. सैप जवान उपेंद्र प्रसाद (48 वर्ष) जहानाबाद जिले का रहने वाला बताया गया है. तीन अन्य साथी सैप जवानों के साथ वह हसनपुर थाना क्षेत्र के गोहा चौक पर […]
रोसड़ा : दूधपुरा में सड़क जाम के दौरान विधि-व्यवस्था संभालकर हसनपुर लौट रहे सैप जवान उपेंद्र प्रसाद की अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गयी. सैप जवान उपेंद्र प्रसाद (48 वर्ष) जहानाबाद जिले का रहने वाला बताया गया है. तीन अन्य साथी सैप जवानों के साथ वह हसनपुर थाना क्षेत्र के गोहा चौक पर प्रतिनियुक्त था.
सोमवार को दूधपुरा में विवाद के चलते स्थानीय लोगों द्वारा किये गये सड़क जाम के दौरान विधि-व्यवस्था संभालने के लिए मृतक जवान साथी जवानों व हसनपुर थाना के पुलिसकर्मियों के साथ आया था. शाम 5:00 बजे के करीब सड़क से जाम खत्म होने के बाद वह अन्य जवानों के साथ पैदल ही वापस दूधपुरा बाजार की ओर लौट रहा था. दूधपुरा बाजार में अचानक चक्कर खाकर वह सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया.आनन-फानन में उसे इलाज के लिए रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.
अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जवान के मौत की खबर सुन रोसड़ा डीएसपी अजीत कुमार, थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार, हसनपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के अलावे काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व कर्मी अस्पताल पहुंच गये. डीएसपी ने बताया कि मृतक सैप जवान का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. बताया गया कि मूल रूप से जहानाबाद जिले का रहने वाला सैप जवान उपेंद्र प्रसाद गया में भी मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था. मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










