हड़ताल में शामिल होंगे चिकित्साकर्मी

समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने महासंघ के आह्वान पर आहूत दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया. बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट के जिला शाखा की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. विजय कुमार ठाकुर व कृष्ण कुमार राय की संयुक्त अध्यक्षता […]
समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने महासंघ के आह्वान पर आहूत दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया. बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट के जिला शाखा की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. विजय कुमार ठाकुर व कृष्ण कुमार राय की संयुक्त अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में निर्णय लिया गया कि महासंघ के आह्वान पर सदर अस्पताल के सभी कर्मी 29 व 30 जून को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे.
इस दौरान जनहित को देखते हुए आपात सेवा को बाधित नहीं करने का फैसला भी लिया. सभी प्रखंड से आये संघ के पदधारकों ने भी आश्वस्त किया कि उनके यहां भी हड़ताल शत प्रतिशत सफल होगा. बैठक के अंत में जिला मंत्री अजय कुमार, राजीव रंजन ने जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों से इस दो दिनी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया गया. मौके पर संयुक्त मंत्री जितेंद्र कुमार, शांतिभूषण, रौशन कुमार, सजन चौधरी, ठाकुर नीलमणि, देवेंद्र प्रसाद यादव, लाल बहादुर दास, मुकुंद कुमार, कन्हैया लाल चौधरी, पवन कुमार, संजय कुमार, बिंदु कुमारी, राजीव रंजन समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










