पोखर से तैरती मिली युवती की लाश

Published at :24 Jun 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
पोखर से तैरती मिली युवती की लाश

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के बसढ़िया छपकारी पोखर में शुक्रवार को एक युवती की तैरती हुई लाश मिली़ इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी़ सूचना पर थानाध्यक्ष नरेश पासवान के नेतृत्व में पहुंची थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया़ वहीं जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के बसढ़िया छपकारी पोखर में शुक्रवार को एक युवती की तैरती हुई लाश मिली़ इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी़ सूचना पर थानाध्यक्ष नरेश पासवान के नेतृत्व में पहुंची थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया़ वहीं जानकारी मिलने पर पहुंचे

मृतका के पिता उजियारपुर थाने के परोड़िया गांव निवासी नंद किशोर पोद्दार ने अपनी पुत्री संगीता कुमारी के रूप में उसकी पहचान की़ मृतका के पिता ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा कि उसकी पुत्री 22 जून की शाम करीब पांच बजे शौच के लिए बाहर निकली थी़ इसके बाद वह वापस नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन की जा रही थी़

पोखर से तैरती
लोगों से बसढ़िया छपकारी पोखर में एक युवती के लाश मिलने की सूचना पर वे यहां पहुंचे, तो उन्हें अपनी ही पुत्री के मृत होने का पता चला़ मृतका के पिता ने मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने की वजह से पोखर में डूब कर मर जाने की बात अपने बयान में कही है़
मैट्रिक परीक्षा में फेल करने पर डूब कर मरने की पिता ने जतायी आशंका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन