समर आर्ट कैंप : सातवें दिन बच्चों ने सीखी मूर्तिकला

दलसिंहसराय : विजुअल आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में एक निजी विद्यालय में चल रहे 11 दिवसीय समर आर्ट कैंप के सातवें दिन बच्चों ने मूर्तिकला के गुर सीखे. प्रख्यात चित्रकार मो सुलेमान के नेतृत्व में प्रशिक्षु बच्चों ने मुखौटा, पशु पक्षियों, देवी देवताओं, बरतन, पलंग, झोपड़ी, पेड़-पौधों व मुखकृतियों को बना कर उनके बनाने का […]
दलसिंहसराय : विजुअल आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में एक निजी विद्यालय में चल रहे 11 दिवसीय समर आर्ट कैंप के सातवें दिन बच्चों ने मूर्तिकला के गुर सीखे. प्रख्यात चित्रकार मो सुलेमान के नेतृत्व में प्रशिक्षु बच्चों ने मुखौटा, पशु पक्षियों, देवी देवताओं, बरतन, पलंग, झोपड़ी, पेड़-पौधों व मुखकृतियों को बना कर उनके बनाने का गुर सीखा़ मो सुलेमान ने कहा कि मिट्टियों के बने मूर्तिकला से किसी देश की सभ्यता संस्कृति के उन्नत होने का पता चलता है.
कलात्मक गुणों से मानव एक कामयाब इनसान भी बनता है़ मौके पर नपं उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, रमाकांत मोदी, इशरत जहां, चंद्रमा देवी, डॉली कुमारी, रिया रानी, प्रणव प्रकाश, छवि प्रकाश समेत अन्य थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










