नये बीआरसी का निर्माण कार्य रोका

मोहनपुर : मोहनपुर के नये बीआरसी भवन का निर्माण कार्य स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को रोक दिया. मध्य विद्यालय, बिनगामा के परिसर में बन रहे बीआरसी के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया गया है. बताया गया है कि विश्व बैंक की सहायता से एक बड़ी राशि का निर्माण में उपयोग किया जा […]
मोहनपुर : मोहनपुर के नये बीआरसी भवन का निर्माण कार्य स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को रोक दिया. मध्य विद्यालय, बिनगामा के परिसर में बन रहे बीआरसी के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया गया है. बताया गया है कि विश्व बैंक की सहायता से एक बड़ी राशि का निर्माण में उपयोग किया जा रहा है.
बीआरसी के इस भवन को अत्याधुनिक वैज्ञानिक संयंत्रों से लैस किया जायेगा. सालोंभर शिक्षकों को पढ़ाई के तौर तरीके सीखाये जायेंगे. प्रोजेक्टर, कंप्यूटर आदि के सहयोग से शिक्षक छात्रों को आधुनिक तरीके से शिक्षा देने में सक्षम हो पायेंगे. पिछले सालभर से इस निर्माण की दिशा में कवायद चल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










