पैक्स में फर्जी धान खरीद की सीबीआइ से हो जांच

समस्तीपुर : बिहार सरकार का सहकारिता विभाग भ्रष्टाचार एवं लूट का अड्डा बन चुका है. सीएम ने घोषणा की थी कि प्रत्येक पंचायत में धान का क्रय केंद्र खोला जायेगा. मगर, एक भी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका. यह बातें ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के जिला महासचिव महावीर पोद्दार ने सरकारी बस पड़ाव […]
समस्तीपुर : बिहार सरकार का सहकारिता विभाग भ्रष्टाचार एवं लूट का अड्डा बन चुका है. सीएम ने घोषणा की थी कि प्रत्येक पंचायत में धान का क्रय केंद्र खोला जायेगा. मगर, एक भी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका. यह बातें ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के जिला महासचिव महावीर पोद्दार ने सरकारी बस पड़ाव पर अनशन सभा को संबोधित करते हुए कहीं. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पैक्सों में फर्जी किसानों के नाम पर धान की खरीद कर ली गयी.
फर्जी नाम पर हजारों क्विंटल धान की खरीद की गयी. इसके आधार पर करोड़ों रुपये का गबन कर लिया गया है. धान खरीद में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की जांच सीबीआइ से करायी जाये. बताते चलें कि पार्टी के नौ सदस्यों ने इन गड़बड़ियों की जांच कराने की मांग को लेकर रविवार से आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. इसमें जिलाध्यक्ष बैजू राय, पकौड़ी पासवान, शैरुल खातून, उमेश राय, दीप नारायण पासवान, सरोज कुमार यादव, राम नारायण दास, रामसगुन सिंह व शंकर राम शामिल है. मौके पर सभा को संबोधित करने वालों में राम प्रताप सिंह, वीरेंद्र पांडेय, सुमन कुमार, अजबलाल राय, दिनेश राय आिद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










