जिले में वाहनों पर लगाम लगायेगा बॉट इंट्रीग्रेशन

Published at :19 Jun 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में वाहनों पर लगाम लगायेगा बॉट इंट्रीग्रेशन

समस्तीपुर : जिले की सड़कें रोजाना हादसों का गवाह बन रही है. शायद ही कोई सप्ताह हो जब सड़क हादसे नहीं हुआ है. सड़कों पर अंधाधुंध दौड़ रही वाहनों को नियंत्रित करने के लिए अब इनपर बॉट इंट्रीग्रेशन बनाया जायेगा. इससे सड़कों पर वाहनों की गति नियंत्रित की जा सकेगी. राष्ट्रीय उच्च पथ से राज्य […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले की सड़कें रोजाना हादसों का गवाह बन रही है. शायद ही कोई सप्ताह हो जब सड़क हादसे नहीं हुआ है. सड़कों पर अंधाधुंध दौड़ रही वाहनों को नियंत्रित करने के लिए अब इनपर बॉट इंट्रीग्रेशन बनाया जायेगा. इससे सड़कों पर वाहनों की गति नियंत्रित की जा सकेगी. राष्ट्रीय उच्च पथ से राज्य पथ को जोड़ने वाले चौक व अधिक वाहनों के दबाव वाले चौक चौराहे पर बॉट इंट्रीगेशन बनाया बनाने की शुरुआत की गयी है. पहले चरण में तीन सड़कों पर इस काम की शुरुआत की जा चुकी है.

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता लालमोहन प्रजापति ने बताया कि इसमें ढोली कल्याणपुर खंड में एनएच व एसएच को जोड़ रही सड़क पर बॉट इंट्रीग्रेशन किया गया है. इसके अतिरिक्त गंगापुर धुरलख रोड व समस्तीपुर मुसरीघरारी पथ पर मुसरीघरारी के पास बॉट इंटीग्रेशन का काम पहले फेज में शुरू किया जायेगा.

क्या है बॉट इंट्रीग्रेशन
राष्ट्रीय उच्च पथ व राज्य पथ को जोड़ने वाले खंडों पर वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है. ऐसे में पथों के घुमाव पर दुर्घटनाएं अधिक होती है. इसे रोकने के लिए सड़क पर छोटे-छोटे गोलाकार स्पॉट बनाये जाते हैं. इससे वाहनों की रफ्तार कम हो जाती है. आसपास के 100 मीटर के दायरे में इस स्पॉट का निर्माण कराया जाता है. कहीं तो चौकोर खंड तो कहीं गोल खंड बनाकर इस स्पॉट का निर्माण कराया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन