बैरगनिया में व्यवसायी के घर पर फायरिंग

Published at :19 Jun 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
बैरगनिया में व्यवसायी के घर पर फायरिंग

बैरगनिया : रंगदारी नहीं देने से नाराज बदमाशों ने बैरगनिया शहर के शिवालय मंदिर रोड वार्ड 10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी सन्नी कुमार के घर फायरिंग कर दहशत फैला दी. शनिवार की रात दस बजे दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने व्यवसायी के घर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बदमाश चलती बाइक से फायरिंग करते […]

विज्ञापन

बैरगनिया : रंगदारी नहीं देने से नाराज बदमाशों ने बैरगनिया शहर के शिवालय मंदिर रोड वार्ड 10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी सन्नी कुमार के घर फायरिंग कर दहशत फैला दी. शनिवार की रात दस बजे दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने व्यवसायी के घर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बदमाश चलती बाइक से फायरिंग करते हुए चलते बने. सूचना के बाद पहुंचे बैरगनिया थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष सह अवर

बैरगनिया में व्यवसायी
निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने घटना की जांच की. वहीं घटनास्थल से पिस्टल की गोली का दो खोखा जब्त किया गया. हालांकि मौके पर पहुंचे अवर निरीक्षक श्री सिंह को शनिवार की रात व्यवसायियों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा. मामले में चौकीदार रघुनाथ पासवान के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया गया है. घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत है. इसी बीच रविवार को डीएसपी सदर डॉ कुमार वीर धीरेंद्र ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की.
साथ हीं गवाहों का बयान दर्ज किया. डीएसपी ने प्रभारी थानाध्यक्ष को बदमाशों का पता लगाने का निर्देश दिया है. डीएसपी ने व्यवसायियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शीघ्र बैरगनिया शहर में पैंथर मोबाइल की टीम की तैनाती का आश्वासन दिया.
बताते चलें कि शनिवार की रात तकरीबन दस बजे बैरगनिया शहर के शिवालय मंदिर रोड वार्ड दस स्थित इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी मोहन साह रामगढ़वावाले के पुत्र सन्नी कुमार के घर के सामने बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. गोली की आवाज सुनने के बाद लोगों के मौके पर पहुंचते हीं एक बाइक पर सवार दो बदमाश भाग निकले.
बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल व 2 मई को पूर्व पार्षद राजीव गौतम उर्फ राजा बाबू हत्या मामले में जेल में बंद शातिर राकेश झा ने व्यवसायी सन्नी कुमार से मोबाइल से कॉल कर रंगदारी मांगी थी.
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बैरगनिया शहर
– घटना बैरगनिया शहर के शिवालय मंदिर रोड की
– रंगदारी नहीं देने से नाराज बदमाशों ने की फायरिंग
– जेल में बंद शातिर राकेश झा ने मोबाइल पर कॉल कर दो मई को व्यवसायी से मांगी थी रंगदारी
– पूर्व पार्षद राजीव गौतम उर्फ राजा बाबू की हत्या के मामले में जेल में बंद है शातिर राकेश झा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन