दो एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी

Published at :16 Jun 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
दो एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी

आधा दर्जन यात्रियों के सामान उड़ा ले गये चोर समस्तीपुर : दो अलग-अलग ट्रेनों में बुधवार की रात अपराधियों ने आधा दर्जन रेलयात्रियों के नकदी समेत लाखों के सामान की चोरी कर ली. घटना कटिहार-समस्तीपुर व झाझा-समस्तीपुर रेलखंड पर जलपाईगुड़ी-सीतामढ़ी एक्सप्रेस व टाटा-छपरा एक्सप्रेस में घटी. दोनों ट्रेनों के पीड़ित यात्रियों ने ट्रेन से घटना […]

विज्ञापन

आधा दर्जन यात्रियों के सामान उड़ा ले गये चोर

समस्तीपुर : दो अलग-अलग ट्रेनों में बुधवार की रात अपराधियों ने आधा दर्जन रेलयात्रियों के नकदी समेत लाखों के सामान की चोरी कर ली. घटना कटिहार-समस्तीपुर व झाझा-समस्तीपुर रेलखंड पर जलपाईगुड़ी-सीतामढ़ी एक्सप्रेस व टाटा-छपरा एक्सप्रेस में घटी. दोनों ट्रेनों के पीड़ित यात्रियों ने ट्रेन से घटना की सूचना ट्वीट कर रेलमंत्री को दी. रेलमंत्री के ट्वीट पर हरकत में आयी आरपीएफ पीड़ित यात्रियों से मिलने स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन में पहुंची. बाद में पीड़ित यात्रियों में से वैशाली जिले के विजरौली निवासी कन्हैया कुमार ने जीआरपी थाने में आवेदन दिया है. घटना कटिहार-बरौनी व झाझा-किऊल के बीच की बतायी गयी है.
जीआरपी ने उक्त आवेदन को प्राथमिकी के लिए संबंधित थाने को भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि वैशाली जिले के कन्हैया कुमार 15723 न्यूजलपाइगुड़ी-सीतामढ़ी एक्सप्रेस ट्रेन के वातानुकूलित बोगी संख्या बी वन में 58 पर सफर कर रहे थे. उनके साथ भी अन्य यात्री भी 50, 60, 61 व 62 नंबर पर सफर कर रहे थे. उन्होंने बताया कि सभी रात कटिहार के आसपास खाना खाकर सो गये. सुबह बरौनी में उनकी नींद खुली, तो उन लोगों का सारा सामान गायब था.
कन्हैया द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार अपराधी उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर ले गये. पर्स में पांच हजार नकद के अलावा लाखों का गहना था. सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी तरह अन्य यात्रियों का भी बैग अपराधी ले गये. इसमें लाखों का सामान था. उधर, टाटा छपरा एक्सप्रेस में अपराधियों ने झाझा-किऊल के बीच सिमराहा दरभंगा के कुंदन कुमार का बैग उड़ा लिया. बैग में नकदी के अलावा कपड़ा, मोबाइल आदि था. थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि घटना उनके थाना क्षेत्र से संबंधित नहीं है. पीड़ित के आवेदन को संबंधित थाने को भेजा जा रहा है.
झाझा-बरौनी रेलखंड पर बढ़ीं घटनाएं
इन दिनों झाझा-बरौनी व कटिहार रेलखंड पर चोरी की घटना में बढ़ोतरी के कारण यात्री दहशत में हैं. आये दिन उक्त दोनों रेल खंड पर चोरी की घटनाएं हो रही हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. गत सप्ताह ही अपराधियों ने आसनसोल से लौट रहे परिवार का सारे सामान की चोरी कर ली थी.
जलपाइगुड़ी-सीतामढ़ी व टाटा-छपरा में हुईं चोरी की घटनाएं
यात्रियों ने ट्रेन से रेल मंत्री को किया ट्वीट, मुख्यालय के निर्देश पर पीड़ित यात्रियों के पास पहुंची आरपीएफ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन