गर्भवती व उसके बच्चे छह दिन बाद हुए मुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

शर्मनाक. चकनिजाम में बना रखा था बंधक समस्तीपुर/ताजपुर : मुफस्सिल थाने के चकनिजाम गांव में एक गर्भवती महिला व उसके दोनों बच्चों को छह दिनों से बंधक बना कर रखने का मामला उजागर हुआ है. घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने कमरे में लगे जंजीर को तोड़ कर महिला व बच्चों को घर […]
विज्ञापन
शर्मनाक. चकनिजाम में बना रखा था बंधक
समस्तीपुर/ताजपुर : मुफस्सिल थाने के चकनिजाम गांव में एक गर्भवती महिला व उसके दोनों बच्चों को छह दिनों से बंधक बना कर रखने का मामला उजागर हुआ है. घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने कमरे में लगे जंजीर को तोड़ कर महिला व बच्चों को घर से बाहर निकाला. अजमती खातून नामक महिला ने जेठ शाकिर व उनके सहयोगियों पर बंधक बना कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
महिला का कहना है कि जब उसके पति मो. अनसारुल मुंबई चले गये व उनके ससूर अपनी पुत्री के घर मिलने चले गये. वह दो बच्चों के साथ अकेले रह रही थी. इसी दौरान उसके जेठ ने अपने सहयोगी के साथ मिल कर उसे कमरे में बंद कर दिया. इसकी सूचना मुखिया के पास पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. हालांकि जेठ भैंसूर मो. शाकिर व परिवार के अन्य लोगों का कहना है
कि उक्त महिला के पति अनसारुल ने कुछ दिन पूर्व अपने पिता हलिम से मेल कर अपने भाई शाकिर के हिस्से की कुल जमीन एक कट्ठा तीन धूर अपने नाम पर रजिस्ट्री करा ली थी. जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद वह मुंबई चला गया. उसने पिता को भी अपनी बहन के यहां भेज दिया. जब शाकिर को जमीन लिखे जाने की जानकारी मिली तो वह अपने हिस्से की जमीन वापस लिखने के लिए दबाव देने लगा. इसी दबाव को देख अनसारूल ने पत्नी से मेल कर बंधक बनाये जाने की साजिश रच डाली. थानाध्यक्ष कीर्ति ने बताया कि महिला को बंधक बनाये जाने की सूचना पर पुलिस को भेजा गया था. दोनों पक्ष में जमीन का विवाद है. इसमें प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










