कोचिंग संचालक से मांगे 20 लाख

Published at :14 Jun 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग संचालक से मांगे 20 लाख

रोसड़ा : अज्ञात अपराधी ने शहर के एक कोचिंग संचालक से फोन कर 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर कोचिंग संचालक को जान से मारने व परिवार के लोगों को उठा लेने की धमकी भी दी. मंगलवार की दोपहर रंगदारी मांगी गयी है. दहशतजदा कोचिंग संचालक बेगूसराय जिले के […]

विज्ञापन

रोसड़ा : अज्ञात अपराधी ने शहर के एक कोचिंग संचालक से फोन कर 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर कोचिंग संचालक को जान से मारने व परिवार के लोगों को उठा लेने की धमकी भी दी. मंगलवार की दोपहर रंगदारी मांगी गयी है. दहशतजदा कोचिंग संचालक बेगूसराय जिले के छौड़ाही थानांतर्गत सैदपुर निवासी स्व़ कृष्ण महतो के पुत्र भुवनेश्वर महतो ने रोसड़ा थाने में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस को दिये आवेदन में कोचिंग संचालक ने कहा है कि वह शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित लक्ष्मीपुर मोहल्ले में भारत कोचिंग चलाता है. 13 जून की दोपहर करीब एक 1़ 04 मिनट पर वह अपनी कोचिंग पर था. तभी उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया. कॉल रिसीव करने पर उसने गाली देते हुए बोला कि तुम कोचिंग चला कर बहुत रुपये कमाते हो. तुम मुझे 20 लाख रुपये दो दिनों में इंतजाम कर दे दो. मेरा आदमी तुम्हारे पास जाकर रुपये ले लेगा.
अगर किसी तरह की चालाकी की, तो तुम्हें दुनिया से उठा देंगे. उसने पुलिस को सूचना देने पर परिवार के लोगों को भी उठा लेने की धमकी दी है. प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि कांड दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गयी है. जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगने व धमकी देने की बात कही जा रही है, उस नंबर का सीडीआर निकाला जा रहा है. बहुत जल्द मामले से परदा उठ जायेगा.
मोबाइल पर फोन कर रंगदारी नहीं
देने पर जान से मारने की दी धमकी
कोचिंग संचालक ने पुलिस से लगायी सुरक्षा की गुहार
पुलिस खंगाल रही मोबाइल नंबर का सीडीआर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन