15 स्टेशनों पर बनेगा अतिरिक्त शौचालय

Published at :14 Jun 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
15 स्टेशनों पर बनेगा अतिरिक्त शौचालय

पहल . रेल मंत्रालय ने दी योजना को मंजूरी, एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान रेल मंडल के ए व बी क्लास स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा मंडल प्रशासन ने शुरू की शौचालय निर्माण की प्रक्रिया समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से सफर करनेवाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे मंत्रालय […]

विज्ञापन

पहल . रेल मंत्रालय ने दी योजना को मंजूरी, एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान

रेल मंडल के ए व बी क्लास स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
मंडल प्रशासन ने शुरू की
शौचालय निर्माण की प्रक्रिया
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से सफर करनेवाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे मंत्रालय ने मंडल के समस्तीपुर मुख्यालय समेत 15 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त शौचालय के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस योजना पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही मंडल प्रशासन ने शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शौचालय स्टेशन के प्लेटफाॅर्म की आखिरी छोड़ पर बनायी जायेगी.
ताकि, स्टेशन पर रात गुजारने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. योजना के तहत समस्तीपुर जंकशन के सातों प्लेटफाॅर्म पर दोनों ओर कुल 14 शौचालय का निर्माण कराया जायेगा.
बता दें कि वर्तमान स्थिति में स्टेशन पर सिर्फ एक पे एंड यूज है जहां सभी यात्री प्लेटफाॅर्म पर सामान छोड़कर नहीं पहुंच पाते हैं. उन्हें सामान चोरी का खतरा बना रहता है. प्लेटफाॅर्म पर शौचालय बन जाने से यात्री सामान की सुरक्षा के साथ शौचालय का उपयोग कर पायेंगे. सूत्रों ने बताया कि इसी तरह मंडल के दरभंगा स्टेशन के तीनों प्लेटफाॅर्म पर छह शौचालय का निर्माण कराया जायेगा.
मंडल के इन स्टेशनों पर बनेगा अतिरिक्त शौचालय : रेलवे सूत्रों ने बताया कि मंडल के ए वन दरभंगा स्टेशन के अलावा ए क्लास स्टेशनों में समस्तीपुर के अलावा सहरसा, मधुबनी, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, रक्सौल, सुगौली, बेतिया व नरकटियागंज तथा बी क्लास स्टेशनों में बगहा, चकिया , सकरी व सीतामढ़ी स्टेशन के विभिन्न प्लेटफाॅर्मों पर अतिरिक्त शौचालय का निर्माण कराया जायेगा.
रेलवे मंत्रालय ने मंडल के ए-वन, ए व बी क्लास स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों पर अतिरिक्त शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी है. बहुत जल्द निविदा की प्रक्रिया की जायेगी.
आरके जैन, डीआरएम ,
समस्तीपुर रेल मंडल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन