बिहार संपर्क का इंजन फेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jun 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. करीब एक घंटे तक स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन समस्तीपुर : दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का बिजली इंजन शनिवार सुबह स्थानीय स्टेशन पर फेल कर गया. जिससे उक्त ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रूकी रही. जिससे ट्रेन से सफर कर रहे […]
विज्ञापन
परेशानी. करीब एक घंटे तक स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन
समस्तीपुर : दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का बिजली इंजन शनिवार सुबह स्थानीय स्टेशन पर फेल कर गया. जिससे उक्त ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रूकी रही. जिससे ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में डीजल शेड से दूसरा इंजन मंगा कर उक्त खराब बिजली इंजन के साथ जोड़ कर ट्रेन को मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया.
उधर, मामले की गंभीरता का देखते हुए डीआरएम आर के जैन ने मामले में जांच का आदेश दिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि दरभंगा से उक्त ट्रेन को डीजल इंजन से 9.30 बजे समस्तीपुर पहुंची थी.प्रतिदिन की तरह स्थानीय स्टेशन पर उक्त ट्रेन से डीजल इंजन को हटा कर बिजली इंजन जोड़ा गया. 9.45 बजे ट्रेन का सिंगनल होने पर जब उक्त इंजन के चालक ट्रेन को आगे बढ़ाना चाहा तो ट्रेन नहंी चल पायी. ट्रेन के चालक व सहायक ने ट्रेन को स्टॉट करने का काफी प्रयास किया लेकिन ट्रेन आये नहीं बढ़ पायी. बाद में ट्रेन के चालक ने इंजन के फेल कर जाने की सूचना कंट्रोल को दी. इस दौरान करीब आधा घंटा गुजर गया. बताया गया है कि इंजन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद बिजली इंजन शेड का है.
डीआरएम ने दिया मामले का जांच का आदेश
उपलब्ध कराया गया दूसरा डीजल इंजन
रेलवे सूत्रों ने बताया कि बिहारसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस का बिजलीइंजन फेल होने के बाद स्थानीय डीजल शेड से दूसरा डीजल इंजन उपलब्ध कराया गया. स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि चुकी फेल करने वाला बिजली इंजन गाजियाबाद शेड का था इस लिए उक्त इंजन को जोड़कर ट्रेन को आये बढाया गया. ताकि खराब इंजन को गाजियाबाद लेकर जाकर ठीक कराया जा सके. उन्होंने कहा कि इंजन फेल होने तथा फेल इंजन के बदले दूसरे इंजन की व्यवस्था में करीब एक घंटा गुजर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










