पुलिस ने कब्जे में लिया शव, ससुराल वाले फरार

Published at :09 Jun 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे में लिया शव, ससुराल वाले फरार

पति समेत सात नामजद पति व ससुर गिरफ्तार शिवाजीनगर : सहायक थाना के परसा गांव में दहेज की खातिर ताड़ी के नशे में दो बच्चे की मां को केरोसिन तेल छिड़क आग लगा देने व जहर देकर मार कर शव को जला देने के आरोपित पति मनोज राम (25) व ससुर नगीना राम (65) को […]

विज्ञापन

पति समेत सात नामजद

पति व ससुर गिरफ्तार
शिवाजीनगर : सहायक थाना के परसा गांव में दहेज की खातिर ताड़ी के नशे में दो बच्चे की मां को केरोसिन तेल छिड़क आग लगा देने व जहर देकर मार कर शव को जला देने के आरोपित पति मनोज राम (25) व ससुर नगीना राम (65) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. ओपी प्रभारी उदय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका संजू देवी की भानपुर निवासी मां मोहिनी देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज है.
इसमें पति, ससुर व सास को नामजद आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में मृतका की मां ने कहा है कि अपनी लड़की की शादी परसा गांव के मनोज राम से वर्ष 2012 ई में की थी. इसके बाद दहेज की खातिर आये दिन किसी न किसी बहाने मेरी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी. उसकी बेटी के दो बच्चे भी हैं. गत 29 तारीख को ताड़ी के नशे में आकर मनोज राम ने अपनी मां व पिता से मिलकर मेरे बेटी के शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी.
दरभंगा में इलाज के लिए ले गये जहां डाॅक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. पटना न ले जाकर घर लाकर मेरे बेटी को जहर देकर मार कर आनन-फानन में ससुराल वाले लाश को जला दिया. ओपी प्रभारी ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस गिरफ्त में आरोपित पति मनोज राम ने बताया कि उसकी पत्नी खाना बनाने के क्रम में आग लगने से झुलस गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन