पूमरे में पकड़े गये 10 हजार 980 बेटिकट यात्री

Updated at : 22 May 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
पूमरे में पकड़े गये 10 हजार 980 बेटिकट यात्री

र्व मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट व अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए 21 मई को पांच मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद में एक साथ विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट व अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए 21 मई को पांच मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद में एक साथ विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण स्टेशन दीनदयाल उपाध्याय जं., पटना, आरा, बक्सर, मोकामा, सासाराम, धनबाद, गोमो, कोडरमा, डालटनगंज, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, रक्सौल, बेतिया, सहरसा, दिलदारनगर, हजारीबाग रोड पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टीटीई एवं भारी मात्रा में रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों को तैनात किया गया. सभी महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12553 वैशाली एक्सप्रेस, 12365 रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12567 राज्य रानी एक्सप्रेस, 18626/18625 हटिया-पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस, 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस एवं 12382 पूर्वा एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोचों की विशेष रूप से जांच की गयी. इसके साथ ही सभी सवारी ट्रेनों एवं मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जांच की गई. बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. अभियान पूरे दिन चलाया गया. इस जांच अभियान में कुल 10 हजार 980 बेटिकट अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया. इनसे जुर्माने के रूप में 80 लाख 55 हजार रुपये वसूले गये. विदित हो कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धर-पकड़ के लिए निरंतर टिकट जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन