कॉमर्स में जीशान अनवर बना जिला टॉपर

Updated:
विज्ञापन
कॉमर्स में जीशान अनवर बना जिला टॉपर

कॉमर्स में जीशान अनवर बना जिला टॉपर

विज्ञापन

एमआर इंटर कॉलेज विराटपुर का छात्र है जीशान सोनवर्षाराज. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में एमआर इंटर कॉलेज विराटपुर के छात्र जीशान अनवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स संकाय में 454 अंक (90.80 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है. जीशान की इस उपलब्धि परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया. परीक्षा परिणाम जारी होते ही परिजनों व शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर छात्र की इस सफलता का जश्न मनाया. नगर पंचायत के बड़ी मस्जिद निवासी पिता मो. अनवर आलम व माता मुसर्रत परवीन ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत व समर्पण का नतीजा है. उन्होंने बताया कि जीशान शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रहा है. प्रतिदिन नियमित समय पर अध्ययन करता था. परिवार के सहयोग और सकारात्मक माहौल ने भी उसकी सफलता में अहम भूमिका निभायी. जीशान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया. उसने बताया कि आगे वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहता है. उसने अन्य छात्रों को भी संदेश देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. एमआर इंटर कॉलेज के संस्थापक रंजीत प्रसाद सिंह, प्राचार्य संतोष कुमार सिंह व शिक्षकों ने भी जीशान को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन