हथियार और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हथियार और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सौरबाजार . हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बैजनाथपुर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा है. मंगलवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया पंचायत के इटहरा गांव में जयनारायण मंडल के के घर की तलाशी ली गयी. जिसमें उनके पुत्र रोशन कुमार को एक लोडेड कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसकी सांठगांठ कई अपराधिक गिरोह से जुड़ी है. इस पर विधिसंगत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










