हथियार व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हथियार व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हथियार व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार बाईपास रोड स्थित हवाई अड्डा परिसर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई. इसके आधार पर डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. टीम में सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार और सदर अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी गुंजन कुमार भी शामिल थे. जांच के दौरान बेंगहा बाईपास रोड निवासी अनिल ठाकुर के पुत्र लक्ष्मण ठाकुर को गिरफ्तार किया गया. युवक नया बाजार बाईपास रोड स्थित हवाई अड्डा परिसर में अपनी कमर में एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था. पुलिस ने उसे रंगे हाथों हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया और बरामद हथियार के साथ सदर थाना ले आई. फिलहाल पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन