ePaper

गड्ढे में डूबने से महिला की मौत

Updated at : 21 Sep 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में डूबने से महिला की मौत

गड्ढे में डूबने से महिला की मौत

विज्ञापन

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के मुरली गांव वार्ड संख्या 04 में रविवार को पानी में डूबने से महिला की मौत हो गयी. मुरली गांव निवासी परमेश्वरी यादव की पत्नी 55 वर्षीय मनोहर देवी की मौत सड़क किनारे गड्ढे में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मनोहर देवी मवेशियों के लिए चारा लेकर लौट रही थी. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में जा गिरी. पानी भरे गड्ढे में गिरने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकीं और डूबने से उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अचानक हुई इस घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी. उनकी मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन